दिल्ली में रिटायर साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को घर में बंधक बना 2 करोड़ की लूट

Oct 20, 2024 01:18 am ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share

हथियारों से लैस बदमाशों ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी को उनके घर में बंधक बना कर उनसे करीब दो करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

दिल्ली में रिटायर साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को घर में बंधक बना 2 करोड़ की लूट

राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक रिटायर साइंटिस्ट और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रशांत विहार इलाके में एक रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी को बंदूक दिखा कर उन्हें उनके घर में बंधक बनाने के साथ ही करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी लूटे जाने की वारदात हुई है। यह घटना प्रशांत विहार के एफ ब्लॉक में हुई जहां शिबू सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ रहते हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब बुजुर्ग दंपती अपने घर में मौजूद थे, तभी दो बदमाश खुद को 'कूरियर बॉय' बताते हुए घर में घुस गए। उन्होंने घर के अंदर घुसने के बाद शिबू और उनकी पत्नी निर्मला को बंदूक दिखा कर बंधक बना लिया। जब शिबू सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।

शिबू सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर से दो करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए। रिटायर वैज्ञानिक ने घटना की जानकारी अपने बेटे को दी, जो दिल्ली में ही अलग जगह रहते हैं। अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर सिंह के बेटे ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर एक पुलिस टीम घर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कम से कम छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को इस वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति या परिवार के सदस्य की भूमिका होने का संदेह है। सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।