एपी एक्सप्रेस में दिल्ली की महिला रेलकर्मी की हत्या से सनसनी, टॉयलेट में मिली लाश

Jan 21, 2025 09:24 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एपी एक्सप्रेस में दिल्ली की महिला रेलकर्मी की हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट में महिला की लाश मिली है। बताया जाता है कि एक यात्री ने देर रात को शौचालय में महिला की लाश देखी तो उसके होश उड़ गए।

एपी एक्सप्रेस में दिल्ली की महिला रेलकर्मी की हत्या से सनसनी, टॉयलेट में मिली लाश

नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के जनरल कोच स्थित शौचालय में सोमवार रात महिला रेल कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन को मथुरा स्टेशन पर रोककर शव उतारा गया। सूचना पर जंक्शन पहुंचे महिला के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ थाना जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई है। मथुरा जीआरपी ने जीरो पर दर्ज मुकदमे की विवेचना दिल्ली जीआरपी को भेज दी है।

सोमवार रात को दिल्ली से रवाना हुई थी ट्रेन

जीआरपी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस सोमवार रात नई दिल्ली से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई। ट्रेन के शिवाजी ब्रिज स्टेशन पार करते ही इंजन से पांचवें डिब्बे (सामान्य कोच) के शौचालय में यात्रियों ने एक महिला को मरणासन्न हाल में देखा। उसके सिर से खून बह रहा था। कोच में सफर कर रहे हाथरस के गांव सिखरा निवासी पुष्कर रावत ने इसकी सूचना 139 पर दी।

मथुरा रोकी गई ट्रेन

इसके बाद रेलवे कंट्रोल ने घटना की जानकारी मथुरा आरपीएफ को दी। एपी एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर ठहराव नहीं है। कंट्रोल की सूचना के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन को रुकवाया गया। आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे स्टाफ ने ट्रेन के टायलेट से शव प्लेटफार्म पर उतारा, जहां रेलवे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल फोन और एक डायरी से पहचान

इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जांच में महिला के पास से मोबाइल फोन और एक डायरी मिली। इसके आधार पर उसकी पहचान सोनीपत निवासी राजबाला पत्नी रामदिया के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देर रात ही महिला के परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई।

टेक्नीशियन ग्रेड-वन में थी तैनात

सोनीपत के गांव जुआ गांव निवासी रवि ने बताया कि उसकी 59 वर्ष मां सराय रोहिल्ला स्टेशन पर टेक्नीशियन ग्रेड-वन में नौकरी करतीं थीं। उसकी मां कान में सोने की बाली, गले में सोने की चेन और हाथ में सोने के कड़े पहनती थीं, जो गायब हैं। राजबाला की सेवानिवृत्ति में सात माह का समय बचा था। बेटे ने लूट के इरादे से मां की हत्या करने का शक जताते हुए मथुरा जीआरपी थाने में FIR दर्ज कराई है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।