भरोसे का कत्ल; लिव-इन पार्टनर ने चुराए 15 लाख के जेवर, दिल्ली पुलिस ने ऐसा पकड़ा
दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने ही उसके घर में चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर 15 लाख रुपये की ज्वेलरी और कैश चुराया था।

दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और चोरी की हैरान करने वाली घटना घटी जिसमें चोर को कोई और नहीं उसका लिव-इन पार्टनर ही निकला। पीड़िता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। उसने 16 फरवरी को अपने घर से गहने और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उनके लिव-इन पार्टनर ने की थी। लिव-इन पार्टनर ने फ्लैट की नकली चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था।
लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने 22 फरवरी को संगम विहार इलाके से चोरी के मामले में शिकायतकर्ता के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 38 वर्षीय सुधीर कुमार के पास से चोरी की ज्वैलरी और कैश सहित कुल 15 लाख रुपए की सम्पत्ति बरामद की है। आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
16 फरवरी को दी थी शिकायत
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पीड़िता आरती शर्मा राजपुर खुर्द, छतरपुर में रहती है और एक निजी कम्पनी में बड़े पद पर नौकरी करती है। आरती शर्मा ने 16 फरवरी को अपने घर से सोने की ज्वैलरी और नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी।
ऐसे लगाया पता
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान एक चाबी बनाने वाले से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पीड़िता के लिव-इन पार्टनर ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुधीर ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर दो सोने की चेन, दो लॉकेट, हीरे सहित सोने की बालियां, 4.54 लाख रुपये नकद और फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बरामद की गई।
आरके पुरम में लड़की पर ब्लेड से हमला
वहीं एक अन्य वारदात में आरके पुरम इलाके में 14 साल की एक लड़की पर ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है। छतरपुर में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी की शाम 4 बजे वह अपनी दोस्त के साथ सेक्टर-3 के एक पार्क में बैठी थी। तभी एक लड़की ने उसे पीछे से पकड़ लिया। बहस होने पर कुछ लड़कियों और उनके साथ आए लड़कों ने पार्क में उसके चेहरे और हाथ पर ब्लेड से हमला किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


