इंस्टाग्राम रेकी कर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, गोदारा कनेक्शन; मास्टरमाइंड अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले के मुख्य साजिशकर्ता रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने इंस्टाग्राम के जरिए वकील की रेकी की थी। रोहित गोदारा के इशारे पर 35 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग के मामले में मुख्य साजिशकर्ता रोहित सोलंकी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लारेंस के वकील की रेकी की थी। DCP राजा बांठिया ने बताया कि 24 फरवरी को कश्मीरी गेट इलाके में वकील दीपक खत्री की कार पर बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में दीपक के सहयोगी संदीप के कंधे में दो गोली लग गई। इस मामले में आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
चार टीमें गठित, पहचान के बाद तलाश जारी
डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, स्पेशल स्टाफ प्रभारी रोहित संड के नेतृत्व में चार टीमों ने जांच शुरू की। पहले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से एक शख्स की पहचान बाहरी दिल्ली निवासी रोहित सोलंकी के तौर पर हुई। रोहित की तलाश में टीम जयपुर पहुंची।
फिर मालूम हुआ कि वह हमले के दो दिन बाद बैंकाक चला गया है। लेकिन फिर सूचना मिली कि सोमवार को वह अपने गांव में छिपा है। इसके बाद नारकोटिक्स और स्पेशल स्टाफ की टीम ने पूंठ कलां गांव से आरोपी रोहित सोलंकी कोगिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू हुई।
35 लाख में सौदा, लेकिन 20 लाख मिले थे
जांच में सामने आया कि गांव के युविन सोलंकी के माध्यम से रोहित का सम्पर्क जेल में बंद कपिल मान से हुआ। फिर कपिल ने रोहित गोदारा के सोशल मीडिया आईडी दी। आरोपी ने बताया कि रोहित गोदारा ने लारेंस के वकील दीपक खत्री की हत्या की सुपारी विक्रम सोलंकी को दी थी। इसके लिए 35 लाख रुपये दिए जाने थे जिसमें से 20 लाख विक्रम को मिल गये थे। विक्रम ने रोहित को हत्या के लिए स्कूटी और हथियार आदि लाने एवं दीपक की रेकी करने की जिम्मेदारी दी।
देहरादून में नहीं मिला ठिकाना
रोहित ने बताया कि वे लोग दीपक को उसके देहरादून स्थित फार्म हाउस में मारना चाहते थे। लेकिन पता नहीं मिल पाने की वजह से नहीं हो पाया। फिर रोहित ने दीपक की इंस्टाग्राम की आईडी देखी तो मालूम हुआ कि वह प्रत्येक मंगलवार को मरघट वाले हनुमान मंदिर जाता है। इसके बाद 17 फरवरी को उसने रेकी की। फिर सिग्नल एप पर रोहित गोदारा से योजना साझा की। रोहित ने 24 फरवरी को पंजाब से दो शूटर हनुमान मंदिर के पास भेजे। रोहित दोनों को दीपक की कार के पास ले गया। फायरिंग के बाद तीनों स्कूटी से फरार हो गये।
दोस्त की स्कूटी लेकर आया था
जांच में सामने आया कि रोहित ने स्कूटी और हथियार दोनों को राजघाट के पीछे लावारिस छोड़ दिया। एक ट्रक ड्राइवर ने देखा तो ग्लाक पिस्टल उठा ली। लेकिन पटपड़गंज में फायरिंग होने से ट्रक का सहायक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जब्त कर कश्मीरी गेट पुलिस को सूचना दी। यह स्कूटी रोहित ने अपने दोस्त सागर से मांगी थी। क्राइम ब्रांच ने सागर को भी हिरासत में ले लिया है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।



