Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi crime illegal bar busted many arrested women found consuming hookah
दिल्ली में अवैध बार का भंडाफोड़, 25 गिरफ्तार, हुक्का और शराब पीती मिली युवतियां

दिल्ली में अवैध बार का भंडाफोड़, 25 गिरफ्तार, हुक्का और शराब पीती मिली युवतियां

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली इलाके में एक अवैध बार-कम-क्लब का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर युवतियां भी मिलीं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Dec 05, 2025 07:19 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली इलाके में एक अवैध बार-कम-क्लब का खुलासा किया है। पुलिस ने संचालक, ग्राहक और कर्मचारियों समेत कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन और चार दिसंबर की मध्य रात्रि में समयपुर मुख्य चौक पर एक इमारत की दूसरी मंजिल पर बार के संचालन की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीपी (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि कई लोग संदिग्ध तरीके से इमारत में घुस रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने उन लोगों का पीछा किया और पाया कि 'थ्री बॉक्सेज कैफे' नाम से एक कैफे का संचालन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि तेज आवाज में संगीत बज रहा था और निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जा रही थी।

पुलिस टीम ने अवैध बार-कम-क्लब में 20 से 30 साल के 16 पुरुषों के साथ ही 20 से 25 साल की 7 से 8 युवतियों को सोफे पर बैठे और हुक्का शराब पीते पाया। इनको वेटर शराब परोस रहे थे। रसोई के रेफ्रिजरेटर में शराब स्टोर कर के रखी गई थी। कैफे के प्रबंधक की पहचान अनिल के रूप में हुई है।

पुलिस ने उससे बार और उसके संचालन से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन बार या हुक्का बार चलाने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने परिसर में मिली सामग्री को जब्त कर लिया।

पुलिस ने बीयर के 37 कैन, व्हिस्की की 2 बोतलें, शराब की एक खाली बोतल, 7 से 8 हुक्के, एक म्यूजिक सिस्टम और कई नकली/गेमिंग नोट जब्त किए। दिल्ली आबकारी अधिनियम और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के निवासी शामिल हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।