पत्नी को मायके बुलाने पहुंचा पति, इनकार पर खौफनाक कदम; दिल्ली में वारदात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के वेलकम में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर तमंचे से गोली चला दी। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी को मायके बुलाने पहुंचा पति, इनकार पर खौफनाक कदम; दिल्ली में वारदात
wife husband quarrel

दिल्ली के वेलकम स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में बुधवार रात विवाद के बाद पति ने पत्नी पर गोली चला दी। तीन-चार महीने पहले शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिससे परेशान होकर पत्नी अपने मायके में रह रही थी। उसका पति मोहम्मद फैजान वहां पहुंचा और वापस चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने और बहस होने पर फैजान ने देसी कट्टा निकालकर गोली चला दी। पत्नी ने तुरंत घर के अंदर भागकर जान बचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हथियार और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी

डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, उक्त वारदात दिल्ली के वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी के ई-ब्लॉक में हुई। मोहम्मद फैजान नाम का युवक बुधवार रात को ससुराल वापस चलने के विवाद में अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी। आरोपी पति ने पत्नी को उसके मायके के गेट पर बुलाया और कहासुनी के बाद तमंचे से उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि महिला ने तुरंत घर के भीतर भागकर अपनी जान बचाई।

आए दिन होते थे झगड़े

बताया जाता है कि 23 वर्षीय पीड़िता नेहा की शादी करीब तीन-चार महीने पहले ही जौहरीपुर निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद फैजान उर्फ फजी के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। रोज-रोज के क्लेश से परेशान होकर नेहा पिछले 10-12 दिनों से अपने पिता अब्दुल कुरैशी के घर आकर रह रही थी।

ससुराल चलने की बात पर हुआ झगड़ा

बुधवार रात करीब आठ बजे फैजान नेहा के मायके पहुंचा और उसे बात करने के लिए घर के मुख्य गेट पर बुलाया। नेहा के बाहर आते ही फैजान उस पर वापस ससुराल चलने का दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

ऐसे बचाई जान

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फैजान ने नेहा को जान से मारने की धमकी दी और देसी कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से गली में हड़कंप मच गया, वहीं नेहा ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत घर के अंदर दौड़ लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई।

तमंचे और स्कूटी के साथ पकड़ा गया पति

वारदात की सूचना मिलने के बाद वेलकम पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बाद में पुलिस ने आरोपी पति फैजान को वारदात में इस्तेमाल तमंचे, दो कारतूस और स्कूटी के साथ पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपत्नी को मायके बुलाने पहुंचा पति, इनकार पर खौफनाक कदम; दिल्ली में वारदात