दिल्ली में लुटेरी महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़, 4 पकड़ी गईं, ऐसे करती थीं वारदात
Delhi Looteri Women Gang: दिल्ली पुलिस ने लुटेरी महिलाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह की चार महिला सदस्यों को हिरासत में लिया है। गिरोह की महिलाएं कैसे करती थीं वारदात इस रिपोर्ट में जानें…

दिल्ली पुलिस ने अकेली महिलाओं से लूटपाट करने वाली लुटेरी महिलाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक अकेली महिला पर हमला करने और लूटपाट की कोशिश करने के आरोप में इन चार महिलाओं के गिरोह को पकड़ा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्रा वीर ने बताया कि यह गिरोह अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह की महिलाएं लोगों का रास्ता रोककर उनका सामान छीन लेती थीं।
गिरोह की महिला बदमाश पीड़ितों के विरोध करने पर हिंसा पर उतारू हो जाती थीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को 17 जनवरी को शिकायत मिली थी कि गिरोह ने एक महिला का पर्स और उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। डीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई जिसमें पीड़िता घायल हो गईं।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़िता की पहचान के आधार पर फरीदपुरी के पास रहने वाली रेशमा (35), जानवी (19), कोमल (19) और निशा (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरोह की महिला सदस्यों ने पहले भी ऐसी ही वारदातें करने की बात कबूल की। हालांकि उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। डीसीपी ने बताया कि गिरोह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक ही तरह की टेक्नीक अपनाता था। इसके तहत गिरोह अकेले लोगों खासकर महिलाओं को अपना शिकार बनाकर उनसे कीमती सामान छीन लेता था। गिरोह पीड़ितों को डराते-धमकाते थे।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


