MCD को अदालत की फटकार, संपत्ति विवाद मामले में डीसी को तलब किया
दिल्ली की एक अदालत ने एमसीडी के उपायुक्त को नोटिस जारी कर इंजीनियरों सहित व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने पाया कि संपत्ति विवाद के मामले में नगर निगम द्वारा दायर की गई स्थिति रिपोर्ट उसके निर्देशों के अनुरूप नहीं थी।

दिल्ली की एक अदालत ने एमसीडी के उपायुक्त को नोटिस जारी कर इंजीनियरों सहित व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने पाया कि संपत्ति विवाद के मामले में नगर निगम द्वारा दायर की गई स्थिति रिपोर्ट उसके निर्देशों के अनुरूप नहीं थी। वरिष्ठ सिविल जज अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी, दिल्ली नगर निगम द्वारा एक अनधिकृत विवादित संपत्ति के विध्वंस से संबंधित दीवानी मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे।
न्यायाधीश ने 17 फरवरी के अपने आदेश में कहा कि एमसीडी के उपायुक्त (डीसी) को अदालत का नोटिस जारी किया जाए। इसमें उनसे 2 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में उचित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने या अगली सुनवाई की तारीख पर खुद इस अदालत में उपस्थित होने का अनुरोध किया जाए। प्रतिवादियों को पहले ही विवादित संपत्ति पर किसी भी प्रकार का और निर्माण कार्य करने से रोक दिया गया था।
2 दिसंबर 2025 को एमसीडी ने एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जिसके अनुसार 23 अक्टूबर 2025 का विध्वंस आदेश पारित किया गया था। अदालत ने 2 दिसंबर 2025 के अपने आदेश में कहा कि स्टेटस रिपोर्ट को केवल आज स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की औपचारिकता पूरी करने के लिए सतही तरीके से दाखिल किया गया है।
इसके बाद अदालत ने संबंधित एग्जक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा, जिसे संबंधित उपायुक्त द्वारा 17 फरवरी तक स्टेटस रिपोर्ट के साथ विधिवत पेश किया जाना था।
हालांकि 17 फरवरी को दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट पर केवल सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के हस्ताक्षर थे और इसके साथ न तो अलग से लिखित स्पष्टीकरण संलग्न थे और न ही इसे निर्देशानुसार उपायुक्त द्वारा विधिवत भेजा गया था।
अदालत ने मंगलवार को कहा कि रिकॉर्ड की जांच से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि आज दाखिल की गई स्थिति रिपोर्ट 2 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुरूप नहीं है। इसलिए, इसे उचित या वैध स्थिति रिपोर्ट नहीं माना जा सकता। प्रतिवादी के वकील ने तर्क दिया कि न्यायालय द्वारा 29 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया निषेधाज्ञा आदेश पूर्व एमसीडी स्थिति रिपोर्ट पर आधारित था, न कि केवल वादी के कथनों पर।
यह भी पेश किया गया कि नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, विवादित संपत्ति में अतिरिक्त कवरेज क्षेत्र समझौते योग्य थे और स्वामी ने पूर्णता प्रमाण पत्र जारी होने के समय इन्हें निपटाने का वचन दिया था। इसी आधार पर प्रतिवादी ने निषेधाज्ञा को रद्द करने की मांग की।
हालांकि, अदालत ने अंतरिम राहत को रद्द करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यह देखते हुए कि उसके पूर्व निर्देशों के अनुसार उचित स्थिति रिपोर्ट के अभाव में इस स्तर पर याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता।
इसके बाद अदालत ने उपायुक्त को नोटिस जारी किया कि या तो वह उसके पूर्व निर्देशों के अनुपालन में उचित स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें या अगली सुनवाई की तारीख यानी 18 अप्रैल तक अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित हों।
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित कार्यकारी अभियंता और सहायक अभियंता अगली तारीख को शारीरिक रूप से उपस्थित रहें या स्थल निरीक्षण करने वाले अधिकारी को उपस्थित होना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि विवादित संपत्ति पर अंतरिम रोक आदेश 18 अप्रैल तक जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।


