Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi CM Rekha Gupta launches portal for online renewal of fire safety certificates
दिल्ली में फायर NOC रिन्यू कराने को नहीं काटने होंगे चक्कर, इन 4 कागजों से घर बैठे होगा काम

दिल्ली में फायर NOC रिन्यू कराने को नहीं काटने होंगे चक्कर, इन 4 कागजों से घर बैठे होगा काम

संक्षेप:

दिल्ली में अब फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट रिन्यू कराने के लिए किसी को भी दमकल केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सेवा को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए शनिवार को एक पोर्टल की शुरुआत की गई है।

Nov 16, 2025 06:44 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में अब फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट रिन्यू कराने के लिए किसी को भी दमकल केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सेवा को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए शनिवार को एक पोर्टल की शुरुआत की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवेदक को इस पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट जमा कराने होंगे और प्रक्रिया पूरे होने पर यहीं से फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदकों को हर चरण पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस कदम को राजधानी में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सीएम ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के गृह व शिक्षा मंत्री अशीष सूद और दिल्ली अग्निशमन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र व सरकार के संयुक्त प्रयासों से विकसित किया गया है। सीएम ने कहा कि पिछले 8 महीनों में दिल्ली सरकार ने कई ऐतिहासिक सुधार लागू किए हैं, जिनका सीधा लाभ राजधानी के व्यापारियों, नागरिकों और विविध संस्थानों को मिल रहा है। यह काम आगे भी जारी रहेगा।

चार जानकारी देनी होंगी

आशीष सूद ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद है। केवल चार जानकारी देनी होंगी। आवेदक को अपने मकान/प्रतिष्ठान का पता, पैन कार्ड, बिजली बिल, सीए नंबर और पुरानी एनओसी का नंबर देना होगा। पोर्टल आवेदन को तुरंत संबंधित अधिकारियों और मुख्य अग्निशमन निदेशक तक पहुंचाएगा। एडीओ स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सीधे पोर्टल पर अपलोड करेगा। मंजूरी मिलते ही सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा।

रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, ''पहले फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन थी। इसके कारण आवेदकों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।