दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की AAP को राजनीति पर नसीहत, ऑनलाइन ट्रोलर्स से भी अपील

Mar 16, 2026 02:30 pm ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की। आम आदमी पार्टी को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की नसीहत दी। ऑनलाइन ट्रोलर्स से सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की और दिल्ली वासियों को खास संदेश दिया।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की AAP को राजनीति पर नसीहत, ऑनलाइन ट्रोलर्स से भी अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की सलाह दी है। समाचार एजेंसी यूएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस जरूरी है और विपक्ष को टकराव के बजाय बेहतर नीतिगत सुझाव देने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से भी अपील की कि असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन ऑनलाइन बहस सम्मानजनक और तथ्य आधारित होनी चाहिए।

सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली की बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लंबी अवधि की योजना की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तेजी से बढ़ती जनसंख्या ने आवास, परिवहन, जल आपूर्ति और पर्यावरण पर दबाव डाल दिया है, इसलिए राजधानी के विकास के लिए 20–30 वर्षों की दीर्घकालिक शहरी योजना बनाना बेहद जरूरी है।

सरकारी अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने पर जोर

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर देशभर से आने वाले मरीजों का भी दबाव रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार अस्पतालों के ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सीएम ने बताया कि अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने, सुविधाओं को आधुनिक बनाने और मरीजों के प्रबंधन के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने की योजना है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि बड़े अस्पतालों पर बोझ कम हो सके।

महिलाओं की भागीदारी से बेहतर शासन

महिलाओं की राजनीति में भूमिका पर बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए। जब महिलाएं शासन में सक्रिय भागीदारी करती हैं तो नीतियां अधिक समावेशी और संवेदनशील बनती हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं को अक्सर अलग तरह की चुनौतियों और अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनकी सहानुभूति, धैर्य और संवाद क्षमता प्रशासन में बेहद उपयोगी साबित होती है।

सोशल मीडिया पर संयम की अपील

ऑनलाइन ट्रोलिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया ने लोगों को सरकार से सीधे सवाल पूछने का मौका दिया है, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक है, लेकिन बहस और असहमति सम्मानजनक होनी चाहिए और गलत जानकारी या अपशब्दों से समाज मजबूत नहीं होता। लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से उपयोग करना चाहिए।

दिल्लीवासियों को संदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की कि शहर के विकास में सरकार के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। ट्रैफिक नियमों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, पानी-बिजली की बचत और स्वच्छता जैसे प्रयास मिलकर ही दिल्ली को बेहतर बना सकते हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।