पहले खुद लूटी आबरू, फिर जीजा संग मिलकर गैंगरेप; दिल्ली में 7वीं क्लास की छात्रा से दरिंदगी
दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद जीजा-साले द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की का गंदा वीडियो बना लिया था और तेजाब फेंकने की धमकी भी दी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक युवक और उसके जीजा पर 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देकर किशोरी को डराया।
पुलिस ने शनिवार को रेप, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी सातवीं क्लास में पढ़ती है और इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती जहांगीरपुरी में रहने वाले से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि 15 अगस्त को रज्जाक उसे सी-ब्लॉक स्थित अपने जीजा करीम के फ्लैट पर ले गया।
वहां तेजाब फेंकने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। डर के कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोप है कि 8 अक्टूबर को रज्जाक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को दोबारा उसी फ्लैट पर मिलने बुलाया।
किशोरी जब फ्लैट पर पहुंची तो वहां रज्जाक और उसके जीजा करीम दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस दौरान भी उसका वीडियो बनाया गया, फिर उसे धमकी देकर घर भेज दिया।
पीड़िता को तेजाब से जलाने की धमकी दी
घर लौटते समय आरोपियों ने किसी को बताने पर चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी दी। किशोरी ने शनिवार को अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पीसीआर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। एसआई मुस्कान की टीम ने मामला दर्ज कर आरोपियों के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग को रेप केस में फंसा 50 लाख रुपये मांगे
वहीं, दिल्ली के ही रणहौला इलाके में दामाद की संपत्तियों की देखभाल कर रहे बुजुर्ग को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने और 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को बपरौला इलाके के फ्लैट से युवती ने दुष्कर्म की सूचना दी थी। युवती ने बताया कि 74 वर्षीय रमेश चंद्र उसे ब्लैकमेल करके फ्लैट पर लाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे जबरन शराब भी पिलाई गई।
इंस्पेक्टर अजय की देखरेख में एसआई रजत की टीम ने बयान लेकर जांच शुरू की। इस दौरान युवती ने अपने बयान भी बदले और मालूम हुआ कि पुलिस को सूचना देने से पहले कुछ लोग भी फ्लैट पर आए थे। ये लोग युवती के लगातार संपर्क में थे। फिर पूछताछ में युवती ने सच स्वीकार कर लिया। युवती ने बताया कि वर्क इंडिया ऐप के जरिये राम सिंह से मुलाकात हुई थी। राम सिंह ने रमेश चंद्र से संबंध बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाने पर नौकरी दिलाने का वादा किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर एक अक्टूबर को राम सिंह व शिव प्रताप को धर दबोचा। इनकी निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता 56 वर्षीय योगेंद्र को शनिवार को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया।
भाइयों से बदला लेने के लिए ससुर को फंसाया
रोहिणी में संपत्ति विवाद के चलते हरियाणा सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी रमेश चंदर को फंसाकर 50 लाख रुपये वसूलने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, योगेंद्र, रमेश चंद्र से नाराज था। आरोप है कि उसने राम सिंह के साथ साजिश रची। राम सिंह और शिवकुमार ने युवती को ढूंढकर फ्लैट किराये पर दिलाने के बहाने रमेश चंद्र के पास भेजा। 30 सितंबर को युवती ने उसे फ्लैट में बुलाया और बाद में मामला खत्म करने के लिए 50 लाख मांगे।

