लट्ठ लेकर पहुंचेंगे... कॉकरोच के प्रोटेस्ट की घोषणा के बीच हिंदू रक्षा दल का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच हिंदू रक्षा दल ने भी वहां पहुंचने की घोषणा कर दी है। संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने लट्ठ लेकर पहुंचने की चेतावनी दी है।

लट्ठ लेकर पहुंचेंगे... कॉकरोच के प्रोटेस्ट की घोषणा के बीच हिंदू रक्षा दल का ऐलान
हिंदू रक्षा दल ने जंतर-मंतर पहुंचने की घोषणा कर दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बीच हिंदू रक्षा दल ने भी जंतर-मंतर पहुंचने की घोषणा कर दी है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में 10 अक्टूबर को सुबह लट्ठ लेकर जंतर मंतर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने सनातन विरोधियों को सबक सिखाने की भी चेतावनी दी है। सनद रहे हिंदू रक्षा दल की ओर से यह घोषणा ऐसे वक्त में सामने आई है जब CJP के आशुतोष रांका ऐसी आशंकाएं जता चुके हैं।

सनातन विरोधियों को सिखाएंगे सबक

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश में लिखा- हिंदू रक्षा दल कल सुबह लट्ठ लेकर जंतर-मंतर पहुंच रहा है। हिंदू रक्षा दल सनातन विरोधियों को सबक सिखा करके ही वापस आएगा।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने भी जंतर-मंतर कूंच की घोषणा की है।

इनका दिमाग ठीक करने के लिए यह लट्ठ

वीडियो में हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी कह रहे हैं कि कल कॉकरोच जनता पार्टी वाले दोबारा जंतर-मंतर पर आ रहे हैं। इनका दिमाग ठीक करने के लिए यह लट्ठ है। हम सभी हिन्दुत्ववादी पूरे देश से कल जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि पूरे देश का माहौल जंतर-मंतर पर जाने का है। वहां सारे हिन्दुत्ववादी जा रहे हैं। इसे किसी पार्टी से मतलब नहीं है। हर भगवाधारी वहां जा रहा है जो भगवा का सम्मान करता है और कट्टर हिन्दू है।

भले ही जेल में बंद करा दें लेकिन सड़कों पर उतरेंगे

वीडियो में हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने आगे कहा कि मैं खासतौर पर भाजपा को बताना चाहता हूं कि आप सभी लोग हिन्दुत्ववादियों का शोषण करते हैं लेकिन आप जिन हिन्दुत्ववादियों का शोषण करते हैं, वे सभी हिन्दुत्ववादी कल जंतर-मंतर पर जा रहे हैं। भाजपा की सरकारें हमको भले ही जेल में बंद करा दें लेकिन हम लोग हिन्दू समाज के सम्मान में सड़कों पर उतरेंगे। हम जंतर-मंतर जाकर उनका दिमाग ठीक करेंगे जो भगवा को गाली देने का काम करते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

पिंकी चौधरी ने यह भी कहा कि जो लोग पुलिस को मारने का काम करते हैं हम उनका दिमाग ठिकाने लगा देंगे। हम उन लोगों का दिमाग ठीक कर देंगे जो महिला पुलिस को घसीटते हैं और उनके साथ बदतमीजी करते हैं। मेरा सभी सनातनी भाइयों से अपील है कि आप सभी कल जंतर-मंतर पहुंचे। पिंकी चौधरी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आते रहे हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsलट्ठ लेकर पहुंचेंगे.. CJP के प्रोटेस्ट की घोषणा के बीच हिंदू रक्षा दल का ऐलान