A polling staff carries electronic voting machines (EVM) and other election materials to a strongroom after voting concluded in New Delhi on Wednesday. (ANI)
Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को जारी 11 में से आठ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के अनुमान के बाद गुरुवार को तीन और एग्जिट पोल जारी हुए। इनमें भी भाजपा को प्रचंड जीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है। चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों एक्सिस माय इंडिया, टुडेज चाणक्य और सीएनएक्स ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में संभावना जताई कि भाजपा को भारी बहुमत मिल सकता है।
इसी बीच मतगणना से पहले आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस का आरोप सगाया है। पार्टी का कहना है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा में आने के लिए फोन आ रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि उन्हें 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आए हैं कि आप छोड़कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे। इसपर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अपने बयान वापस लें। अगर उन्होंने बयान वापस नहीं लिया तो भाजपा कानूनी नोटिस जारी करेगी। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स
7 Feb 2025, 09:25:32 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: मालवीय नगर में कमल खिल रहा है और दिल्ली में भी कमल खिलेगा- भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है। मालवीय नगर में कमल खिल रहा है और दिल्ली में भी कमल खिलेगा। दिल्ली के लोगों ने भाजपा के पक्ष में अपना फैसला ले लिया है... मैं सीटों के दावे नहीं कर सकता हूं। वे केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं... लेकिन ये मैं कह सकता हूं कि भाजपा की सरकार इस बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।"
7 Feb 2025, 05:42:17 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: काउटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोली पुलिस
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, 8 फरवरी को होने वाली काउंटिंग के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। हम जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं। लोगों को चेक करने के लिए मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे बैगेज स्कैनर स्थापित करना दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी होगी। हम जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने की कोशिश करने वालों से कानून के मुताबिक निपटा जाएगा। सभी वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। हम सभी राजनीतिक दलों के भी संपर्क में हैं।
7 Feb 2025, 04:08:13 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने क्या कहा?
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वकील ऋषिकेष कुमार ने कहा, "जांच या तलाशी के लिए किसी के आवास में प्रवेश करने के लिए संबंधित एजेंसी के पास लिखित आदेश होना चाहिए। कानूनी आदेश के बिना किसी की संपत्ति में प्रवेश करना गैरकानूनी है और अतिक्रमण माना जाता है। वे उस पीले लिफाफे में स्टेशनरी का सामान ले जा रहे थे। उन्हें अरविंद केजरीवाल के आवास तक पहुंचने के लिए कहा गया था और वे बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज के यहां पहुंच गए। जांच एजेंसियां मजाक बनकर रह गई हैं।
7 Feb 2025, 02:56:43 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: एग्जिट पोल के जरिए बना रहे दबाव: गोपाल राय
Delhi Chunav 2025 Live: वोटों की गिनती से पहले आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'जिस तरह से 'गाली गलोच पार्टी' एग्जिट पोल के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि वे सरकार बनाएंगे, लेकिन उनकी हताशा हकीकत बयां करती है। जिस तरह से हमारे उम्मीदवारों को भाजपा में शामिल होने के लिए कॉल आ रहे हैं और उन्हें मंत्री पद का लालच दिया जा रहा है। वे एग्जिट पोल का इस्तेमाल करके मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने की कोशिश कर रहे हैं।'
7 Feb 2025, 02:52:10 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप के आरोपों का आधार क्या: भाजपा सांसद मनोज तिवारी
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'हम खरीद-फरोख्त के आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इन आरोपों का आधार क्या है? भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली सरकार में ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसने लोगों को रुलाया न हो- प्रदूषण, गंदा पानी, प्रदूषित नदी, टूटी गलियां, सड़कों पर बहता गटर का पानी, बुजुर्गों की पेंशन बंद होना, गरीबों के राशन कार्ड न बनना। 700 स्कूल बिना प्रिंसिपल के हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कल (8 फरवरी) आप, जो आज आप-दा बन गई है, दिल्ली की सत्ता से बाहर हो जाएगी।'
7 Feb 2025, 02:49:18 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: एसीबी की तीन टीमें कर रही जांच
Delhi Chunav 2025 Live: एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन टीमों का गठन किया है। एक टीम अरविंद केजरीवाल से, दूसरी संजय सिंह से और तीसरी मुकेश अहलावत के बयान दर्ज करेगी। सबसे पहले राज्यसभा सांसद ने उम्मीदवारों को ऑफर मिलने का दावा किया था। इसके बाद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया। आप उम्मीदवार ने फोन आने का दावा किया है।
7 Feb 2025, 02:40:40 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची एसीबी टीम
Delhi Chunav 2025 Live: एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। उम्मीदवारों को ऑफर के आरोपों के मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी और बयान दर्ज किए जाएंगे।
7 Feb 2025, 02:14:46 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: कल हम बनाएंगे सरकार: जरनैल सिंह
Delhi Chunav 2025 Live: आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा, 'भाजपा आप विधायकों और उम्मीदवारों को लुभाने की कोशिश कर रही है। हमने अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिलाया है कि हम में से कोई भी उनकी बातों में नहीं आएगा। हमने मजबूती से चुनाव लड़ा और कल आप बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।'
7 Feb 2025, 02:06:51 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: 10-15 विधायकों से किया संपर्क: अवध ओझा
Delhi Chunav 2025 Live: आप द्वारा भाजपा पर अपने विधायकों को खरीदने का आरोप लगाने पर आप विधायक उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, '10-15 विधायकों ने कहा है (कि भाजपा ने उनसे संपर्क किया है)।'
7 Feb 2025, 01:40:14 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप नेताओं के घर जाएगी एसीबी टीम
Delhi Chunav 2025 Live: एसीबी की टीम संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल और मुकेश अहलावत के घर के लिए रवाना हो गई है। उनसे पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि उन्हें किस-किस नंबर से फोन आए थे।
7 Feb 2025, 01:36:58 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: विनय मिश्रा ने ऑफर मिलने का दावा किया
Delhi Chunav 2025 Live: आप के द्वारका उम्मीदवार विनय मिश्रा ने कहा कि कल गाली गलौच पार्टी के एक सदस्य मुझसे मिलने आए। उन्होंने कहा कि अगर आप नतीजों से पहले पार्टी बदल लेंगे तो 15 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अगर अपने साथ किसी को लाएंगे तो मंत्री पद दिया जाएगा।
7 Feb 2025, 01:24:40 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: एलजी ने ACB को दिए जांच के आदेश
Delhi Chunav 2025 Live: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। इसे लेकर वीडी शर्मा ने एलजी को पत्र लिखा था। जिसकी जांच उन्होंने एसीबी से कराने की मांग की थी। इस मांग को एलजी ने मान लिया है और एसीबी को जांच के आदेश दे दिए हैं।
7 Feb 2025, 01:22:51 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप को जनता ने जनादेश दिया है: गोपाल राय
Delhi Chunav 2025 Live: बैठक खत्म होने के बाद गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता ने जनादेश दिया है। आप दिल्ली में सरकार बनाएगी। बैठक में कई उम्मीदवारों ने तथ्य सामने रखे हैं कि उन्हें फोन आ रहे हैं। कहा जा रहा है पार्टी बदल लो। पैसे ले लो, मंत्री बना देंगे।
7 Feb 2025, 01:08:19 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप उम्मीदवीरों की बैठक खत्म
Delhi Chunav 2025 Live: अरविद केजरीवाल के घर उम्मीदवारों की बुलाई गई बैठक खत्म हो गई है। एक नेता ने कहा कि 18-20 प्रत्याशियों को भाजपा से फोन आए हैं। हम कल सरकार बनाएंगे।
7 Feb 2025, 01:00:23 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: हमें 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी: गोपाल राय
Delhi Chunav 2025 Live: दिल्ली चुनाव पर आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप के सभी उम्मीदवारों के साथ बैठक हुई। उम्मीदवारों द्वारा पेश रिपोर्ट से साफ संकेत मिलता है कि आप दिल्ली में 50 से अधिक सीटें जीत रही है। करीब 7-8 सीटों पर कांटे की टक्कर है। दिल्ली की जनता ने आप को सरकार बनाने का जनादेश दिया है और आप दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी।'
7 Feb 2025, 12:46:23 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आरोप लगाकर भ्रम फैला रही आप: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत
Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने आप के 'विधायकों की खरीद-फरोख्त' के आरोपों पर कहा, 'आप को पता लगाना चाहिए कि उनके विधायक कहां हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और राज्य को एक भयावह स्थिति में धकेल दिया है। इस बार दिल्ली की जनता ने इस विश्वासघात का बदला लेने का फैसला किया है और भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। ये आरोप आप द्वारा भ्रम फैलाने का एक और प्रयास मात्र है, लेकिन दिल्ली की जनता अब इससे प्रभावित नहीं होगी।'
7 Feb 2025, 12:37:19 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: BJP ने चुनाव में सभी एजेंसियों का किया इस्तेमाल: आप नेता
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के घर आपात बैठक के लिए पहुंचे मुस्तफाबाद से आप उम्मीदवार आदिल अहमद खान ने कहा, 'सब जानते हैं कि मैं अरविंद केजरीवाल का सिपाही हूं। हर ब्यूरो भाजपा का है, वे कहीं भी जा सकते हैं। भाजपा ने इन चुनावों में अपनी सभी एजेंसियों का इस्तेमाल किया है, यह शर्मनाक है।'
7 Feb 2025, 12:24:59 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: बुरी तरह हारने वाली है आप: भाजपा नेता
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशों के आरोपों पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, 'ये सभी आरोप अरविंद केजरीवाल और आप-दा पार्टी के षड्यंत्रकारी बुरे दिमाग की उपज हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वे बुरी तरह (दिल्ली चुनाव) हारने वाले हैं। इस झूठ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।'
7 Feb 2025, 12:11:46 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: अवध ओझा पहुंचे
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी की एक बैठक बुलाई गई है। पटपड़गंज से पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा बैठक के लिए पहुंचे।
7 Feb 2025, 12:03:37 PM IST
Delhi Chunav 2025 Live: बैठक के लिए पहुंची आतिशी
Delhi Chunav 2025 Live: आम आदमी पार्टी की आपात बैठक के लिए दिल्ली सीएम आतिशी केजरीवाल के घर पहुंच गई है। धीरे-धीरे सभी प्रत्याशी पहुंच रहे हैं।
7 Feb 2025, 11:54:50 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: बैठक में साफ होगा एजेंडा: आप उम्मीदवार
Delhi Chunav 2025 Live: आप उम्मीदवार सुरिंदर कुमार सेतिया आपात बैठक के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, 'केजरीवाल जी ने बैठक बुलाई है। हम बैठक में शामिल होंगे और चर्चा के बाद ही एजेंडा स्पष्ट होगा। आप दिल्ली में मजबूती से सरकार बना रही है।'
7 Feb 2025, 11:48:25 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: बैठक के लिए केजरीवाल के घर पहुंचे संजय सिंह
Delhi Chunav 2025 Live: आम आदमी पार्टी की आपात बैठक में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, 'बैठक शुरू हो जाए। एजेंडा यह है कि हमें कल भारी बहुमत से जीतना है।'
7 Feb 2025, 11:43:40 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप की आपातकालीन बैठक शुरू होगी
Delhi Chunav 2025 Live: खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी की आपातकालीन बैठक शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच रहे हैं। यह बैठक पार्टी संयोजक के घर पर हो रही है। माना जा रहा है कि उम्मीदवारों को सतर्क किया जाएगा।
7 Feb 2025, 11:40:22 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: हमें आप के सदस्यों से नहीं चाहिए समर्थन: भाजपा सांसद
Delhi Chunav 2025 Live: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'सबसे पहले तो उनके (अरविंद केजरीवाल) पास इस समय कोई विधायक नहीं है। 8 फरवरी को नतीजों के बाद विधायकों की घोषणा की जाएगी। उन्हें तुरंत उस व्यक्ति का नंबर पुलिस को दे देना चाहिए था जिसने उन्हें फोन किया था। हमें उनकी पार्टी (आप) के सदस्यों से किसी तरह के समर्थन की जरूरत नहीं है।'
7 Feb 2025, 11:19:57 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: देने होंगे सबूत, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई; AAP के आरोपों पर BJP का जवाब
Delhi Chunav 2025 Live: आप सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'संजय सिंह हों या कोई और आप नेता, वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उनके सबूत देने होंगे। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रही है। अगर वे सबूत नहीं देते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने हमारे नेताओं से माफी मांगी थी। अब उनकी (अन्य आप नेताओं की) बारी है। भाजपा दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने जा रही है।'
7 Feb 2025, 10:59:20 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: डरे हुए हैं अरविंद केजरीवाल: भाजपा
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, 'इस बार भाजपा जीतेगी, इसीलिए अरविंद केजरीवाल डरे हुए हैं। क्योंकि उन्होंने गलत काम किए और घोटाले किए हैं। उन्हें पता है कि भाजपा के सत्ता में आते ही उनके खिलाफ जांच होगी और उन्हें अपनी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी।'
7 Feb 2025, 10:41:46 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: हम केजरीवाल के 'सच्चे सिपाही': प्रियंका कक्कड़
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'भाजपा सोचती है कि फर्जी सर्वे के जरिए माहौल बनाकर वह हमारे नेताओं और मंत्रियों से सौदेबाजी कर सकती है। मैं भाजपा को बताना चाहती हूं कि वे हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नहीं तोड़ पाएंगे, नेताओं और मंत्रियों की तो बात ही छोड़िए। हम अरविंद केजरीवाल के 'सच्चे सिपाही' हैं।'
7 Feb 2025, 10:15:24 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आपको कैसे पता कौन विधायक बनेगा: संदीप दीक्षित
Delhi Chunav 2025 Live: अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर संदीप दीक्षित ने कहा, 'उनके रहस्य रहस्य ही बने रहते हैं, आपको कभी भी इसके सबूत नहीं मिलते। किस विधायक को फोन आया है? क्या आपको पता भी है कि विधायक कौन होगा? अगर कोई पार्टी उन्हें पैसे भी ऑफर करती है, तो वे किसे फोन करेंगे? तार्किक बात करें। आप क्यों घबरा रहे हैं? अगर आपको 55-60 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। यह सब उस आदमी को शोभा नहीं देता जो 10 साल तक सीएम रहा हो।'
7 Feb 2025, 09:59:33 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: EVM से छेड़छाड़ की संभावना नहीं
Delhi Chunav 2025 Live: नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट सनी कुमार सिंह ने कहा, 'चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, स्ट्रॉन्ग रूम को तीन-लेयर की सिक्योरिटी में रखा गया है। मैंने अभी-अभी थ्री- लेयर सुरक्षा का निरीक्षण किया है। स्ट्रॉन्ग रूम सील कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है। राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सीसीटीवी के जरिए फीड देख रहे हैं। छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है क्योंकि सुरक्षा नियम बहुत अच्छे हैं।'
7 Feb 2025, 09:38:28 AM IST
Delhi Chunav 2025 Live: आप के सूत्र ने बताया बैठक का एजेंडा
Delhi Chunav 2025 Live: पार्टी सूत्र ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक होगी, जिसमें नतीजों के दिन पार्टी की तैयारियों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर चर्चा होगी।
7 Feb 2025, 09:23:42 AM IST
Delhi Chuunav 2025 Live: आज 11.30 बजे उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल
Delhi Chuunav 2025 Live: विधायक तोड़ने की कोशिश के आरोप के बीच अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को आप के उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 11.30 बजे होगी।