Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi chief minister rekha gupta convoy media vehicles accident near haridwar
CM रेखा गुप्ता के काफिले के पीछे चल रहीं 5 गाड़ियों की टक्कर; कैसे और कहां हुआ हादसा?

CM रेखा गुप्ता के काफिले के पीछे चल रहीं 5 गाड़ियों की टक्कर; कैसे और कहां हुआ हादसा?

संक्षेप:

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड की 2 दिन की यात्रा के काफिले में जा रहे 5 वाहन रविवार को सुबह हादसे का शिकार हो गए। ये सभी वाहन सीएम की यात्रा को कवर करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

Jun 01, 2025 03:50 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की उत्तराखंड की 2 दिन की यात्रा को कवर करने के लिए हरिद्वार मीडियाकर्मियों को ले जा रहे कम से कम 5 वाहन रविवार को सुबह हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा हरिद्वार से कुछ किलोमीटर दूर सुबह लगभग 10 बजे हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे के लिए शालीमार बाग स्थित अपने आवास से रवाना हुईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के काफिले में शामिल एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से काफिले के पीछे चल रही मीडिया की 5 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। हालांकि सीएम कार्यालय ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि दोषी चालक मुख्यमंत्री के काफिले का हिस्सा नहीं था।

गौरतलब है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे करने के बाद उत्तराखंड की 2 दिन की यात्रा पर रवाना हुई हैं। इस यात्रा में उनका परिवार भी उनके साथ है। रेखा गुप्ता रविवार को हरिद्वार में रहेंगी। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर उन्होंने गंगा में स्नान किया है। वह शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में हिस्सा लेंगी। सोमवार को उनके केदारनाथ जाने की संभावना है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।