Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi car blast nia conducts raids in jammu and kashmir and uttar pradesh seizes documents
दिल्ली ब्लास्ट: NIA का ताबड़तोड़ ऐक्शन; UP के साथ ही जम्मू-कश्मीर में छापे, दस्तावेज जब्त

दिल्ली ब्लास्ट: NIA का ताबड़तोड़ ऐक्शन; UP के साथ ही जम्मू-कश्मीर में छापे, दस्तावेज जब्त

संक्षेप:

एनआईए ने सोमवार को दिल्ली बम धमाके मामले की जांच के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एनआईए ने यूपी और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने मामले से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए। पूरी रिपोर्ट…

Dec 02, 2025 01:19 am ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एनआईए ने सोमवार को दिल्ली कार बम धमाके मामले की जांच के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एनआईए ने यूपी और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे। NIA ने दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े कई आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरण और अन्य सबूत जब्त किए। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और अवंतीपोरा जिलों में कुल 8 ठिकानों जबकि यूपी के लखनऊ में एक जगह पर तलाशी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संदिग्धों की भर्ती करने वाले के ठिकाने पर छानबीन

अधिकारियों ने बताया कि NIA की टीम ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के मकान पर छापा मारा और तलाशी ली। इरफान अहमद वागे पर व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में संदिग्धों की भर्ती करने और उनको कट्टर बनाने का आरोप है। वागे मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है। पुलिस ने वागे को अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने पिछले महीने उसको हिरासत में लिया था।

राठेर के आवास पर तलाशी

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और संबूरा इलाकों में भी दिल्ली विस्फोट में शामिल संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की गई। NIA ने डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया। राठेर को नवंबर के पहले हफ्ते में यूपी के सहारनपुर से दबोचा गया था। गौर करने वाली बात यह कि NIA ने इस मामले में अब तक 73 लोगों से पूछताछ की है।

सभी पहलुओं की बारीकी से जांच

इससे पहले एनआईए ने 26 और 27 नवंबर को फरीदाबाद और अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। एनआईए ने इन छापों के दौरान भारी मात्रा में कैश, विदेशी मुद्रा, सोना और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी। NIA ने कहा कि बम धमाके की साजिश का भंडाफोड़ करने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

अब तक 7 को दबोचा

NIA ने दिल्ली ब्लास्ट के मामले में अब तक 7 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी रखे हुए है। 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए धमाके के संबंध में विभिन्न सुरागों की तलाश की जा रही है।

कड़ियों को जोड़ने की कोशिश

NIA ने कहा कि वह संबंधित राज्य पुलिस के साथ लगातार सहयोग और समन्वय बनाए हुए है। एनआईए ने भरोसा जताया कि आतंकी हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले में बड़े षड्यंत्र की भी पूरी जांच की जा रही है। अभी तक जिन संदिग्धों से पूछताछ हुई है, उनसे मिले अहम सुरागों के आधार पर कड़ियों को जोड़ने की कोशिश चल रही है।

(एएनआई के इनपुट पर आधारित)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।