लाल किले के पास धमाके के बाद रात को दमकल सेवा को आने लगे फोन कॉल, क्या वजह?

लाल किले के पास धमाके के बाद रात को दमकल सेवा को आने लगे फोन कॉल, क्या वजह?

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली दमकल सेवा को लावारिस वाहनों और बैगों के बारे में सूचनाएं मिलीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। 

Nov 11, 2025 05:32 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली में लाल किला के पास धमाके के बाद दमकल विभाग को फोन कॉल आने लगे। बताया जाता है कि विस्फोट में 12 लोगों की मौत के कुछ घंटों बाद दिल्ली दमकल सेवा को लावारिस वाहनों और बैगों के बारे में सूचनाएं मिलीं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 5 फोन कॉल आए जिन पर तुरंत ऐक्शन लिया गया। छानबीन की गई। हालांकि बाद में ये झूठी निकलीं। डीएफएस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट की खबर फैलने के तुरंत बाद कॉल आने शुरू हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएफएस यानी दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट की खबर फैलने के तुरंत बाद कॉल आने शुरू हो गए। इससे शहर के लोगों की बढ़ती चिंता का पता चलता है। पहली कॉल रात 9.15 बजे बिजवासन से आई। इसमें एक लावारिस बैग की सूचना दी गई थी। हमने तुरंत एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

एक अधिकारी ने आगे बताया कि कुछ मिनट बाद रात 9.27 बजे वसंत विहार से एक लावारिस कार के बारे में फोन कॉल आई। इस फोन कॉल पर दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि यह गाड़ी सत्यापन के बाद रात लगभग 10.15 बजे वापस लौट आई।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि रात 9.34 बजे एक और अलर्ट मिला। इसमें द्वारका के सेक्टर 13 से फोन आया। इसके बाद रात 9.35 बजे कश्मीरी गेट के पास से एक अलर्ट आया। दोनों ही फोन कॉल में लावारिस कारों के बारे में जानकारियां दी गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि रात में आखिरी कॉल सिग्नेचर ब्रिज खजूरी खास से रात 10.01 बजे आई। इसमें एक लावारिस वाहन के बारे में बताया गया। सभी फोन कॉल पर ऐक्शन लिया गया। स्थानीय पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन कर के हर कॉल पर पूरी गंभीरता से ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अलर्ट की यह बाढ़ लाल किले में हुए धमाके के बाद आम दिल्ली वालों की चिंताओं और दहशत के साथ बेचैनी को दिखाती हैं। अधिकारी ने आगे कहा कि विस्फोट के बाद लोग स्वाभाविक रूप से चिंतित थे। टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया दी कि कहीं और कोई बड़ी घटना ना हो। इस बीच दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। जांच टेरर एंगल से भी की जा रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।