Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi car blast dead bodies jumped till 150 meters
दिल्ली धमाका: 150 मीटर दूर तक जाकर गिरे लोग, जहां-तहां बिखर गए शरीर के टुकड़े

दिल्ली धमाका: 150 मीटर दूर तक जाकर गिरे लोग, जहां-तहां बिखर गए शरीर के टुकड़े

संक्षेप:

लाल किला के सामने अचानक हुए तेज धमाके के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी तक शव उछल कर चले गए। धमाके के बाद करीब पचास फीट ऊंची आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं।

Nov 11, 2025 05:19 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लाल किला के सामने अचानक हुए तेज धमाके के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी तक शव उछल कर चले गए। धमाके के बाद करीब पचास फीट ऊंची आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ मानव अंग फैले हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लाल किला चौकी के सामने जब करीब 6:55 बजे शाम को अचानक तेज धमाका हुआ तो उसकी चपेट में आने से लोग दूर-दूर तक गिरे। इसमें एक शख्स मेट्रो गेट संख्या चार के पास आ कर गिरा। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बूथ के पास भी मानव अंग गिरे। यहां तक कि दौ सौ मीटर तक के दायरे में खड़ीं कारें एवं अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

ओल्ड लाजपराय मार्केट, न्यू लाजपत राय मार्केट, भागीरथ प्लेस और साइकिल मार्केट तक की इमारतों के शीशे टूट गए। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जामा मस्जिद थाने की चौकी में बैठे पुलिसकर्मी कुर्सी से गिर गए। जब धमाके के बाद लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का वीभत्स दृश्य देखकर घबरा गए। लाल किला चौकी से जुड़े अनुज विस्फोट के समय पास में खड़े थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने शवों को हवा में उछलते हुए देखा।

धमाके से पूरी बस हिल हई

डीटीसी की रुट संख्या 348 के ड्राइवर राजू चौधरी घटना के समय मोरी गेट से मयूर विहार सवारी लेकर जा रहे थे। जब लाल किला के सामने बस पहुंची तो तेज धमाका हुआ। राजू कहते हैं कि पूरी बस इस धमाके से हिल गई और आगे का शीशा पूरी तरह से टूट गया। वहीं गनीमत रही कि किसी भी सवारी को चोट नहींं आई। वह सवारियों को लेकर सुरक्षित दूर चले गये। इसके बाद उन्होंने पुलिस को आपबीती बताई।

कार के शीशे पर घायल को गिरते देखा

अपनी कार से लाल किला के सामने से गुजर रहे बलबीर भी विस्फोट के प्रत्यक्षदर्शी थे। उन्होंने बताया कि अचानक विस्फोट हुआ और एक शख्स उनकी कार के शीशे पर गिर गया। इसके बाद चारों तरफ खून फैल गया। वह तुरंत कार को मौके पर छोड़कर दूर चले गए। घटनास्थल पर मौजूद बलबीर ने बताया कि अभी भी वह हादसे के समय को याद कर दहल जा रहे हैं।

मृतक 34 वर्षीय अशोक कुमार (अमरोहा ) 35 वर्षीय अमर कटारिया (श्रीनिवासपुरी, दिल्ली) अज्ञात (6)।धमाके में घायल हुए लोग 23 वर्षीय शायना (मीरदर्द रोड), 28 वर्षीय हर्शुल (गदरपुर, उत्तराखंड), 32 वर्षीय शिवा जायसवाल (देवरिया, यूपी), 26 वर्षीय समीर (मंडावली), 28 वर्षीय जोगिन्द्र (नंद नगरी), 30 वर्षीय शंकर (संगम विहार), 26 वर्षीय गीता (कृष्णा विहार), 50 वर्षीय विनय (आया नगर) 53 वर्षीय पप्पू (आगरा) 55 वर्षीय विनोद (बलजीत नगर) 21 वर्षीय शिवम (उस्मानपुर) 26 वर्षीय अमन (अज्ञात) 35 वर्षीय शाहनवाज (दरियागंज) 28 वर्षीय अंकुश (रोहताश नगर) 55 वर्षीय मो. फारुख (दरियागंज) 45 वर्षीय तिलक राज (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) 28 वर्षीय मो. सफवान (सीता राम बाजार) 27 वर्षीय मो. दाउद (लोनी, गाजियाबाद) 28 वर्षीय किशोरी लाल (कश्मीरी गेट) 34 वर्षीय आजाद।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में धमाके को सांसद संजय सिंह ने बताया आतंकी हमला, कहा- पाकिस्तान ने किया
ये भी पढ़ें:दिल्ली में धमाके को कांग्रेस नेता ने बिहार चुनाव से जोड़ा, कहा- बड़े चुनाव में…
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।