Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi car blast: 9mm cartridges recovered, no weapon found at site
लाल किले के पास जहां हुआ धमाका, वहां से मिले 9mm कारतूस; सेना करती है इस्तेमाल

लाल किले के पास जहां हुआ धमाका, वहां से मिले 9mm कारतूस; सेना करती है इस्तेमाल

संक्षेप:

लाल किला कार विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने घटनास्थल से 9 एमएम कैलिबर के 3 तीन कारतूस बरामद होने पुष्टि की है। इनमें दो जिंदा और एक खाली खोखा है। 9 एमएम पिस्टल आम नागरिकों के लिए रखना प्रतिबंधित है।  

Nov 16, 2025 11:46 am ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

लाल किला कार विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने घटनास्थल से 9 एमएम कैलिबर के 3 तीन कारतूस बरामद होने पुष्टि की है। इनमें दो जिंदा और एक खाली खोखा है। 9 एमएम पिस्टल आम नागरिकों के लिए रखना प्रतिबंधित है। एक सीनियर अधिकारी ने रविवार को कहा कि कारतूस बरामद होने के बावजूद घटनास्थल पर कोई पिस्तौल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला। पुलिस ने कहा, "ये कारतूस आमतौर पर केवल सुरक्षा बलों या विशेष अनुमति प्राप्त लोगों के पास ही होते हैं।"

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर कोई पिस्तौल या उसका कोई पुर्जा नहीं मिला। मतलब कारतूस तो मिले, लेकिन उन्हें चलाने में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि वे अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये कारतूस वहां कैसे पहुंचे, क्या ये संदिग्ध के पास थे।

ये भी पढ़ें:डॉ. उमर ने मिनटों में बनाया बम? ब्लास्ट में किन-किन चीजों के इस्तेमाल का शक

9 एमएम कारतूसों की बरामदगी से चल रही जांच में एक नया आयाम जुड़ गया है, क्योंकि अधिकारी विस्फोटक के स्रोत और किसी आतंकवादी या आपराधिक नेटवर्क से इसके जुड़े होने की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और विस्फोट स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए।

बता दें कि, 10 नवंबर को लाल किले के पास सफेद रंग की एक संदिग्ध i20 कार में हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने लाल किला विस्फोट की जांच में आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एक नई एफआईआर दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें:4 जगह थी धमाके की साजिश; लाल किला एक मेट्रो स्टेशन और दो बाजार थे निशाने पर

इस बीच, विस्फोट के बाद लाल किले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी एंट्री पॉइंट और आसपास के इलाकों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि की है कि लाल किले के पास कार विस्फोट करने वाला व्यक्ति डॉ. उमर उन नबी था, जिसका डीएनए उसकी मां के नमूने से मेल खाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।