दिल्ली में 'निर्भया जैसा कांड' करने वाले पकड़े गए, बिहार से आई थी वह बस

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में चलती बस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उस बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। बस बिहार से आई थी।

दिल्ली में 'निर्भया जैसा कांड' करने वाले पकड़े गए, बिहार से आई थी वह बस

दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में गैंगरेप की घटना ने सबको सन्न कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को दबोच लिया है। साथ ही उस बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। स्लीपर बस बिहार में रजिस्टर्ड है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है।

बस का नंबर BR 28P 3941 है और यह रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो नाम की कंपनी संचालित करती है। नारंगी और काले रंग की इस स्लीपर बस में रानी बाग इलाके में घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय क्या बस में और कौन-कौन था। बस के कागजातों और परमिट की भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गैंगरेप की घटना में रानी बाग पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, 'भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।'

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे, जिससे बाहर से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। एसी बस के बंद शीशों से ना तो पीड़िता की चीखें बाहर निकलीं और पर्दे लगे होने की वजह से संभवत: सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को घटना का अहसास नहीं हुआ। बस के अंदर से सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

2 घंटे में 7 किलोमीटर तक बस को घुमाते हुए गैंगरेप, खून से लथपथ होने के बाद फेंका

पीड़िता पीतमपुरा की रहने वाली है और मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार को रात की शिफ्ट खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड तक पैदल पहुंची। वहां एक स्लीपर बस खड़ी थी। जब उसने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा, तो आरोपियों ने जवाब देने के बजाय उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया।

आरोपियों ने पीड़िता को बस में खींचने के बाद दरवाजा बंद कर दिया। बस वहां से चल पड़ी और इसके साथ ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की शुरुआत कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दो आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। बस को धीरे-धीरे 2 घंटे तक घुमाते रहे। घटना सात किलोमीटर दूर नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास तक जारी रही। खून से लथपथ पीड़िता को रात करीब 2 बजे सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए।

तीन बच्चों की मां है पीड़िता, मजबूरी की वजह से अस्पातल में भर्ती नहीं

दरिंदों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी। पहली कॉल नांगलोई पुलिस स्टेशन को गई, लेकिन चूंकि अपराध स्थल रानी बाग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता था, इसलिए मामला ट्रांसफर कर दिया गया। एक महिला सब-इंस्पेक्टर पीड़िता को बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले गईं, जहां चिकित्सा जांच में सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसके पति को टीबी है और वे घर पर ही रहते हैं। दंपति की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 8, 6 और 4 साल है। अस्पताल में भर्ती होने पर बच्चों का पेट कौन भरेगा, इस चिंता में उसने गंभीर चोटों के बावजूद घर पर ही इलाज कराने का विकल्प चुना।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।