पीड़िता और आरोपियों में पैसों पर हुई बहस! दिल्ली गैंगरेप में अब तक क्या पता लगा

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली गैंगरेप केस में नया और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया है कि उनका और महिला का पैसों को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी महिला ने पुलिस को फोन किया था।

पीड़िता और आरोपियों में पैसों पर हुई बहस! दिल्ली गैंगरेप में अब तक क्या पता लगा

दिल्ली के नांगलोई इलाके में प्राइवेट स्लीपर बस के अंदर 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्तार किए गए बस चालक और कंडक्टर ने पुलिस पूछताछ में दावा किया है कि मामला “पैसों के विवाद” से जुड़ा है। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों के इस दावे की जांच की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है। बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह जब रात को काम से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने महिला को बस के अंदर खींच लिया। इसके बाद दो घंटे तक चलती बस में रेप करते रहे।

दिल्ली में 'एक और निर्भया' कांड ने गुरुवार को सनसनी मचा दी थी। इस मामले में पुलिस टीम ने तत्काल मुकदमा किया और आरोपियों को पकड़ा। बस बिहार नंबर की थी। आरोपियों में एक बस ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल था। मामले ने राजनीतिक रूप भी लिया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के नेताओं ने दिल्ली में हुए इस सनसनीखेज कांड पर महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता भी व्यक्त की थी। अब पुलिस जांच के दौरान नए दावे ने पूरी घटना को मोड़ कर रख दिया है।

पीड़िता का क्या कहना है

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता चार बच्चों की मां है और आउटर दिल्ली के पास झुग्गी बस्ती में परिवार के साथ रहती है। महिला ने मजिस्ट्रेट और पुलिस को दिए बयान में कहा कि 11 मई की रात करीब 12:15 बजे वह अपने भाई की मदद करने के बाद घर लौट रही थी। महिला के अनुसार वह मधुबन चौक की ओर जा रही थी और सरस्वती विहार बस स्टैंड के पास पहुंची थी, तभी एक निजी स्लीपर बस वहां आई। बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए थे। महिला बस में चढ़ गई, जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे।

सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति बस से उतर गया, जबकि बाकी दो आरोपियों ने बस को नांगलोई के सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया, जो उस जगह से करीब सात किलोमीटर दूर था जहां से महिला बस में बैठी थी। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बस के अंदर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों का दावा- ‘पैसों को लेकर बहस हुई’

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दौरान महिला और आरोपियों के बीच कथित तौर पर पैसों को लेकर बहस हुई थी। जांचकर्ताओं के मुताबिक महिला ने पहले आरोपी उमेश का मोबाइल लेकर दूसरे आरोपी रामेंद्र को फोन कर पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो महिला ने उसी फोन से पुलिस को कॉल कर मारपीट की सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

यूपी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने मामले में बस चालक उमेश और कंडक्टर रामेंद्र को गिरफ्तार किया है। उमेश आगरा और रामेंद्र हाथरस, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दोनों पिछले पांच-छह वर्षों से दिल्ली में बस चलाने का काम कर रहे थे और बारी-बारी से वाहन चलाते थे।

बस जब्त, फॉरेंसिक जांच भी हुई

पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल बस को जब्त कर लिया है। वाहन की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) और धारा 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले में कड़ी और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही देर रात सार्वजनिक और निजी परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी तलब की गई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।