दिल्ली हुई शर्मसार, बुराड़ी में बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक नशेड़ी युवक ने अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को घर में बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली हुई शर्मसार, बुराड़ी में बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक ऐसी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां 36 वर्षीय एक युवक ने नशे की हालत में अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां को न केवल घर में बंधक बनाया, बल्कि उनके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से नशे का आदी है बेटा

70 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग महिला बुराड़ी इलाके में अपनी 16 साल की पोती और अपने 36 साल के आरोपी बेटे के साथ रहती है। वह दूसरों के घरों में साफ-सफाई और काम करके अपने परिवार का पेट पाल रही थी। महिला का बेटा पिछले काफी समय से नशे का बुरी तरह आदी हो चुका है। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था और अक्सर घर में विवाद करता था।

घर में अकेली थी बुजुर्ग मां

आरोपी ने शुक्रवार को नशे की हालत में अपनी 16 वर्षीय बेटी को किसी बात पर थप्पड़ मार दिए थे। पिता के इस व्यवहार और रोज-रोज के नशे से तंग आकर बेटी नाराज होकर अपनी बुआ के घर चली गई। घर में अब केवल बुजुर्ग मां और आरोपी बेटा ही रह गए थे।

शनिवार की वो काली रात

शनिवार रात आरोपी बेटा नशे में धुत होकर घर लौटा था। बुजुर्ग मां ने उसे खाना खाने के लिए कहा। लेकिन नशे में हैवान बने बेटे ने इसी बात पर तैश में आकर उसने अपनी बुजुर्ग मां के हाथ-पैर बांध दिए और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

हिम्मत जुटाकर पुलिस तक पहुंची पीड़िता

पूरी रात दर्द और जिल्लत झेलने के बाद रविवार तड़के करीब 4 बजे जब आरोपी गहरी नींद में सो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने बंधन खोले और तुरंत अपनी बेटी को फोन कर आपबीती सुनाई। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

बुराड़ी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुजुर्ग पीड़िता और उसकी पोती का मेडिकल कराया। बुराड़ी पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।