Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi bomb blast red fort haryana police arrests two doctors from nuh in terror module case
टेरर मॉड्यूल केस में हरियाणा पुलिस का ऐक्शन, नूंह से दबोचे गए 2 डॉक्टर

टेरर मॉड्यूल केस में हरियाणा पुलिस का ऐक्शन, नूंह से दबोचे गए 2 डॉक्टर

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाके के बाद देशभर में टेरर मॉड्यूल की जांच के बीच हरियाणा पुलिस की एक टीम ने पूछताछ के लिए नूंह जिले से 2 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Nov 14, 2025 11:35 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाके के बाद देशभर में टेरर मॉड्यूल की छानबीन में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस की एक टीम ने 'सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल' मामले में पूछताछ के लिए नूंह जिले से 2 डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि डॉक्टरों में से एक ने 2 नवंबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री पूरी करने के बाद अपनी अप्रेंटिसशिप पूरी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिया गया दूसरा डॉक्टर विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है। वह मौजूदा वक्त में नूंह जिले के एक निजी अस्पताल में काम कर रहा था।

हाल ही में पुलिस की कार्रवाई में आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने के बाद लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया। यह अभियान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में चलाया गया।

दिल्ली में लालकिले के पास हुए विस्फोट के मामले में इससे पहले फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय से संबद्ध 3 डॉक्टरों सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा कई अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

जांचकर्ताओं ने पाया है कि 3 संदिग्धों डॉ. उमर नबी, डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीन शाहिद ने कथित तौर पर आतंकवादी साजिश से संबंधित अपनी गतिविधियों की योजना बनाने और कॉआर्डिनेशन के लिए स्विट्जरलैंड आधारित एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल किया था। बता दें कि दिल्ली में सोमवार शाम लालकिले के पास शाम 6:52 बजे एक हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था। इसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई अन्य घायल हो गए थे।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।