Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi bomb blast how terrorists buy hyundai i20 car
खरीद-बिक्री वेबसाइट बनी टूल; कैसे खरीदी थी दिल्ली को दहलाने वाली i20 कार? पूरी कहानी

खरीद-बिक्री वेबसाइट बनी टूल; कैसे खरीदी थी दिल्ली को दहलाने वाली i20 कार? पूरी कहानी

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका करने वाली i20 कार की खरीद की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। कार को आतंकियों ने ऑनलाइन खरीद-बिक्री की एक वेबसाइट के जरिए फरीदाबाद से खरीदा था। इस रिपोर्ट में पूरी कहानी…

Nov 12, 2025 10:58 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका करने वाली गुरुग्राम नंबर की i20 कार (HR 26 CE 7674) की खरीद की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। पता चला है कि कार खरीदने के लिए ऑनलाइन खरीद-बिक्री की एक वेबसाइट को टूल के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। फरीदाबाद के रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल ने बताया है कि खरीददारों ने ऑनलाइन खरीद-बिक्री की एक वेबसाइट के मार्फत उनके पास 29 अक्टूबर को पहुंचे और रकम चुका कर उसी दिन गाड़ी को ले गए। खरीददारों ने कार अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई और वह सलमान के नाम पर ही बनी रही। मामले में मोहम्मद सलमान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑनलाइन खरीद-बिक्री की वेबसाइट के जरिए पहुंचे

फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल ने बताया कि खरीददारों ने कार के लिए ऑनलाइन खरीद-बिक्री की एक वेबसाइट के जरिए उनसे संपर्क साधा था। कार खरीददार आमिर रशीद के साथ एक और शख्स मौजूद था। उसका नाम उनको पता नहीं है। दोनों 29 अक्टूबर को कार लेने आए थे। उसी दिन पैसे देकर कार भी ले गए।

आईडी में था पुलवामा का पता

कार खरीदने के लिए जो आईडी दी गई थी उनमें पुलवामा का पता था। हमारे स्टाफ ने डॉक्यूमेंटेशन पूरा किया और 29 अक्टूबर की शाम को करीब 4 बजे गाड़ी आमिर रशीद नाम के व्यक्ति को सौंप दी गई। उस समय मैं ऑफिस में था लेकिन दूसरे काम में व्यस्त था। यदि मुझे थोड़ा भी शक होता कि आईडी संदिग्ध है तो मैं गाड़ी कभी नहीं बेचता।

आरसी ट्रांसफर से पहले किया धमाका

यह कार पहले से सेकेंड ऑनर के नाम थी। आरसी में भी उसी का नाम दर्ज था इसलिए आमिर रशीद को कहा गया कि 20 से 25 दिन बाद आरसी अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए आ जाए लेकिन इससे पहले ही 10-12 दिन बाद दिल्ली में ब्लास्ट की घटना में इस कार का इस्तेमाल हो गया।

पेट्रोल पंप से बनवाया पॉल्यूशन सर्टिफिकेट

अमित पटेल ने बताया कि कार का इंश्योरेंस की डेट अभी बची थी। हालांकि उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया था। खरीददारों ने नजदीक के पेट्रोल पंप से ही कार का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी बनवाया। इसके बाद वह कार लेकर चले गए। आमिर रशीद के साथ मौजूद शख्स की पहचान जांच टीमें कर रही हैं।

स्पेशल सेल को दी डिटेल

अमित पटेल ने बताया कि 10 नवंबर की रात 9:30 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम हमारे शोरूम पर पहुंची और हमारे 6 से 7 स्टाफ को पूछताछ के लिए ले गई। मैं खुद भी दिल्ली पहुंचा और जांच एजेंसी के सामने पेश हुआ। हमने सभी दस्तावेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और कार की डिलीवरी से जुड़ी सभी जानकारियां पुलिस को सौंप दी हैं। पूछताछ के बाद हमें छोड़ दिया गया लेकिन जांच अभी जारी है। हम हर तरीके से जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:धमाके से पहले इस मस्जिद में रुका था हमलावर उमर; फिर 'सुनहरी' की पार्किंग में गया
ये भी पढ़ें:तरंगों से फेफड़े तक फटे; PM रिपोर्ट से समझें कितना ताकतवर था दिल्ली ब्लास्ट?
ये भी पढ़ें:क्या कार के बोनट में लगाया गया था डेटोनेटर? दिल्ली धमाके की जांच में 4 बड़े सवाल

सलमान की बढ़ी मुश्किलें

गुरुग्राम पुलिस ने मोहम्मद सलमान और उसके भाई जावेद को हिरासत ले रखा है। दोनों से पूछताछ जारी है। आरसी के मुताबिक धमाके में इस्तेमाल i20 कार गुरुग्राम नंबर से रजिस्टर्ड है। गुरुग्राम का सलमान गाड़ी का मूल रजिस्टर्ड ऑनर है। कार काफी बार बिकी लेकिन दस्तावेजों में मालिक का नाम नहीं बदला इसलिए सलमान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस ने भी सलमान और उसकी पत्नी फराह का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।