Delhi Blast: फरीदाबाद मॉड्यूल से ऐसे जुड़े दिल्ली धमाके के तार, पुलवामा के उमर मोहम्मद ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

Delhi Blast: फरीदाबाद मॉड्यूल से ऐसे जुड़े दिल्ली धमाके के तार, पुलवामा के उमर मोहम्मद ने हड़बड़ी में किया ब्लास्ट?

संक्षेप:

Delhi Blast News: दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने संवाददाताओं से कहा कि देर शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट हो गया। कार के अंदर कुछ लोग सवार थे। अन्य वाहन भी प्रभावित हुए।

Nov 11, 2025 10:08 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के तार फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि राजधानी में हुए धमाके में हुए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। खास बात है कि पुलिस को फरीदाबाद से 2900 किलो बम बनाने की सामग्री मिली थी, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट भी शामिल था। साथ ही कहा जा रहा है कि इस मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टर उमर मोहम्मद ने पकड़े जाने के डर से घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है और जांच जारी है। सोमवार शाम हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि धमाके में इस्तेमाल i20 कार के तार फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े थे। खास बात है कि कार का नंबर भी हरियाणा का ही था। एजेंसी को सूत्रों ने बताया है कि धमाके के समय लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कथित तौर पर पुलवामा का रहने वाला उमर मोहम्मद Hyundai i20 कार चला रहा था। पुलिस सूत्रों ने यह भी कहा कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी जांच की अंतिम रिपोर्ट्स आना बाकी हैं।

घबराकर किया धमाका

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहना व्यक्ति कार चलाते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि उमर मोहम्मद कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के टेरर मॉड्यूल का हिस्सा था। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले तारिक ने उमर मोहम्मद को कार दी थी।

उन्होंने कहा कि जब टेरर मॉड्यूल में शामिल उमर मोहम्मद के अन्य डॉक्टर साथियों को पुलिस ने पकड़ा, तो उसने गिरफ्तारी के डर से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने संवाददाताओं से कहा कि देर शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यातायात सिग्नल पर धीमी गति से गुजर रही कार में विस्फोट हो गया। कार के अंदर कुछ लोग सवार थे। अन्य वाहन भी प्रभावित हुए।

फरीदाबाद से क्या मिला

सोमवार को देश के कई हिस्सों से पुलिस ने 3 डॉक्टरों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। पुलिस का दावा है कि इन गिरफ्तारियों और जब्ती से जम्मू-कश्मीर, हरियणा और उत्तर प्रदेश में फैले जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवातुल हिंद के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बयान में बताया कि 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल हैं, जिसमें फरीदाबाद में गनी के किराए के मकान से बरामद 360 किलोग्राम ज्वलनशील सामग्री शामिल है। बयान में कहा गया है कि इस विस्फोटक सामग्री के अमोनियम नाइट्रेट होने का शक है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।