Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Blind Murder Case Solved in 12 hours Man Killed With Knife and Screw driver
चाकू और स्क्रू ड्राइवर से की शख्स की बेरहमी से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी

चाकू और स्क्रू ड्राइवर से की शख्स की बेरहमी से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी

संक्षेप:

दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने सब्जी मंडी रेलवे पुलिस में दर्ज एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी 12 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

Dec 07, 2025 06:36 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली के अशोक विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने सब्जी मंडी रेलवे पुलिस में दर्ज एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी 12 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह मामला 6 दिसंबर 2025 को तड़के एक रेलवे ट्रैक पर 25-30 साल के शख्स के शव मिलने से जुड़ा था, जिसकी तेज धार वाले हथियारों से नृशंस हत्या की गई थी। मृतक की पहचान मोनू उर्फ मनोज के रूप में हुई, जो स्वयं पुलिस रिकॉर्ड में एक 'रजिस्टर्ड बदमाश' था। पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 15 से 18 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक के चेहरे, गर्दन और गले पर कई धारदार वार किए गए थे। गर्दन पर धारदार वार से उसका चेहरा खराब हो गया था। मामला सब्जी मंडी रेलवे थाने का था, इसलिए सूचना रेलवे को दे दी गई और रेलवे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक की पहचान करने के बाद, टीम ने तुरंत कार्रवाई की और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की। कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, ज़मीनी स्तर पर जानकारी इकट्ठी की और वेरिफिरेशन किया।। मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने छापेमारी की और पांच लोगों को तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक मोनू इन आरोपियों से छोटी-मोटी चोरी करवाता था और फिर उन्हें धमकाकर पैसे की जबरन वसूली करता था। पुराने विवादों और आपराधिक कमाई के बंटवारे को लेकर बढ़े झगड़े के कारण ही इन नाबालिगों ने चाकू और स्क्रू ड्राइवर से मोनू की हत्या कर दी थी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।