Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi blast worried students parents seeking clarity on future to gather at al falah university
अल फलाह विवि के स्टूडेंट्स का क्या होगा? पेरेंट्स का कुलपति को लेटर, क्या मांग?

अल फलाह विवि के स्टूडेंट्स का क्या होगा? पेरेंट्स का कुलपति को लेटर, क्या मांग?

संक्षेप:

दिल्ली विस्फोट के बाद जांच के केंद्र में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के भविष्य की चिंता को लेकर पेरेंट्स परेशान हैं। ये पैरेंट्स शनिवार को संस्थान पहुंचे और कुलपति को संबोधित एक पत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा।

Nov 23, 2025 01:15 am ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान टाइम्स, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली विस्फोट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के केंद्र में है। इससे इस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के भविष्य की चिंता को लेकर पेरेंट्स परेशान हैं। ये पैरेंट्स शनिवार को संस्थान पहुंचे और कुलपति को संबोधित एक पत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपा। ये पैरेंट्स स्टूडेंट्स के भविष्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेशन से भरोसा लेने पहुंचे थे। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब ईडी ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को हिरासत में लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि शनिवार को करीब 18 अभिभावक यूनिवर्सिटी के परिसर पहुंचे और संस्थान के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कुलपति के नाम एक पत्र सौंपा। अभिभावकों ने यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे अपने बच्चों के एकेडमिक और पेशेवर भविष्य को लेकर संस्थान के प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने की मांग की। इस पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने पैरेंट्स को भरोसा दिलाया कि संस्थान को बंद नहीं होगा।

यूनिवर्सिटी में पढ़ रही चंडीगढ़ की एक छात्रा के पैरेंट एडवोकेट खुशपाल सिंह ने कहा कि हमारे बच्चे यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और उनका किसी आतंकी मॉड्यूल से कोई लेना-देना नहीं है। हम अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हम चिंतित हैं। हमने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। हमने मांग की है कि वह स्टूडेंट के फ्यूचर को लेकर स्थिति साफ करे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमें भरोसा दिया है कि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। संस्थान बंद नहीं होगा।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरेंट्स व्हट्स ऐप ग्रुप के जरिए आपस में बातचीत कर रहे हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों के फ्यूचर को लेकर काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि स्टूडेंट्स को पता नहीं है कि आगे क्या होगा। आगे उन्हें कौन पढ़ाएगा। कई पेरेंट्स का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) यूनिवर्सिटी की मान्यता का रिव्यू कर सकता है या उसे वापस ले सकता है।

खुशपाल सिंह ने आगे कहा कि इससे स्टूडेंट्स खासकर अपने लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स के पास कोई पढ़ाई का रास्ता नहीं बचेगा। दिल्ली के एक पेरेंट ने कहा कि यदि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) कोई एक्शन लेता है तो हमारे बच्चे कहां जाएंगे? कुछ तो अपने चौथे साल में हैं। हम इन्हीं आशंकाओं को लेकर प्रबंधन से स्पष्टिकरण मांग रहे हैं। यूनिवर्सिटी हमें बताए कि यहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों का क्या होगा?

पेरेंट ने आगे कहा कि बच्चों का भविष्य अधर में नहीं छोड़ा जा सकता है। आगरा की एक स्टूडेंट की मां ने कहा कि हम बस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे क्या होगा? बच्चे डरे हुए हैं। हमें जवाब चाहिए ताकि हम उन्हें गाइड कर सकें। परिवारों ने निराशा जताई कि अभी तक स्टूडेंट्स की पढ़ाई की चिंताओं पर ध्यान दिया गया है। मीडिया कवरेज भी दिल्ली धमाके की जांच पर ही फोकस है जबकि छात्रों के बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।