Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi blast update red color ecosports car found Faridabad police seized it after alert from delhi police
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी लाल कार मिल गई, फरीदाबाद पुलिस को यहां खड़ी मिली थी

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी लाल कार मिल गई, फरीदाबाद पुलिस को यहां खड़ी मिली थी

संक्षेप:

दिल्ली बम धमाके से जुड़ी एक और संदिग्ध लाल रंग की कार मिल गई है। लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार को फरीदाबाद पुलिस ने खोज निकाला है। यह का खंडावली गांव के पास खड़ी मिली थी। फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Nov 12, 2025 06:20 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

दिल्ली बम धमाके से जुड़ी एक और संदिग्ध लाल रंग की कार मिल गई है। लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार को फरीदाबाद पुलिस ने खोज निकाला है। यह का खंडावली गांव के पास खड़ी मिली थी। फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत कार को अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि कुछ देर पहले ही दिल्ली पुलिस ने इस लाल रंग की इकोस्पोर्ट्स कार के लिए अलर्ट जारी किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली पुलिस के अलर्ट के बाद इस लाल रंग की एसयूवी की खोज शुरू हो गई थी। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर उन नबी से जुड़ी होने के संदेह में फरीदाबाद पुलिस ने एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट (EcoSport) कार (नंबर DL 10 CK 0458) को अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार खंडावली गाँव के पास खड़ी मिली थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लाल किला विस्फोट मामले से जुड़ी होने के संदेह वाली लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) कार उस पते पर पंजीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर स्थित उस पते पर पहुंची।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब रिकॉर्ड में पता चला कि कार डॉ. उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है, तो जांच टीम ने वाहन के स्वामित्व (ownership) के विवरण को वेरिफाई करने के लिए तुरंत उस स्थान का दौरा किया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि कार खरीदने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया होगा।

इससे दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर उन नबी, से जुड़ी होने के संदेह में लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) कार के लिए अलर्ट जारी किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह संदिग्ध वाहन उमर उन नबी के नाम पर ही पंजीकृत है। दिल्ली पुलिस ने कार का विवरण यूपी और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा किया है।

दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार,जांच से पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई आई20 (Hyundai i20) के अलावा एक और कार थी। इसके बाद, दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford Eco Sport) कार को ढूंढ़ने और उसकी तलाश करने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें इस कार की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस लाल कार के बारे में सतर्क कर दिया है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।