Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi blast probe Faridabad police questions over 2000 Kashmiri students after Al Falah university raid
लालकिला ब्लास्ट में 2000 कश्मीरी छात्रों से पूछताछ, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मिले थे अहम सुराग

लालकिला ब्लास्ट में 2000 कश्मीरी छात्रों से पूछताछ, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से मिले थे अहम सुराग

संक्षेप: लालकिला ब्लास्ट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से अहम सुराग मिलने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर में लगातार छापेमारी और पूछताछ चल रही है। अब तक 2000 कश्मीरी छात्रों से पूछताछ हो चुकी है।

Mon, 17 Nov 2025 11:31 AMGaurav Kala फरीदाबाद, एएनआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच और तेज कर दी है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने सोमवार को शहर में किराए पर रह रहे बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्रों व अन्य किरायेदारों से पूछताछ जारी रखी। अब तक 2000 से ज्यादा छात्रों और किरायेदारों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस "व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल" से जुड़े और भी सुराग तो नहीं छूट गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी बनी जांच का केंद्र

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी इस मामले में सबसे पहले शक के दायरे में आई थी। यहां से हथियार, विस्फोटक, अमोनियम नाइट्रेट समेत कई आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद एजेंसियों ने इंटर-स्टेट जांच शुरू की। दिल्ली, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर में लगातार छापेमारी और पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट का महू से कनेक्शन? अल-फलाह के मालिक का भाई हैदराबाद से गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:एक साल से फिदायीन की तलाश में था डॉक्टर मॉड्यूल,श्रीनगर से पकड़े जासिर का खुलासा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद बांग्लादेश-चीन में पढ़े डॉक्टरों की बन रही लिस्ट

सोमवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम फिर यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और ब्लास्ट मॉड्यूल से जुड़े कई पहलुओं पर जांच की। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ किया है कि आरोपी डॉक्टरों से उनका संबंध उनकी आधिकारिक भूमिका तक ही सीमित था, और कैंपस में कोई संदिग्ध सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा।

तीन डॉक्टरों को जोड़ती 20 लाख की फंडिंग

जांच में खुफिया एजेंसियों ने 20 लाख रुपये की हवाला फंडिंग का सुराग भी निकाला है। यह रकम कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर द्वारा तीन डॉक्टरों — उमर, मुझम्मिल और शाहीन को भेजी गई थी। इनमें से करीब 3 लाख रुपये 26 क्विंटल NPK फर्टिलाइजर खरीदने में खर्च किए जाने का शक है। यह खाद कृषि के अलावा विस्फोटक तैयार करने में भी इस्तेमाल की जा सकती है।

IED के साथ जोड़ों में हमला करने की तैयारी

प्रारंभिक जांच बताती है कि आरोपी समूह जोड़ों में घूमकर कई जगह एक-साथ IED ब्लास्ट करने की योजना पर काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि रेड फोर्ट के पास कार ब्लास्ट करने वाला शख्स डॉ. उमर उन-नबी था। फॉरेंसिक DNA टेस्टिंग में उसके सैंपल उसकी मां से मैच कर गए।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले में नई FIR दर्ज की, जबकि अब इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले कर दी गई है। इसी बीच, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के चार डॉक्टरों डॉ. मुझफ्फर अहमद, डॉ. आदिल अहमद राथर, डॉ. मुझम्मिल शाकिल और डॉ. शाहीन सईद का मेडिकल रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।