Hindi NewsएनसीआरDelhi blast live update: लाल किला के पास विस्फोट में 8 की मौत, गृह मंत्रालय की बैठक आज; पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi blast live update: लाल किला के पास विस्फोट में 8 की मौत, गृह मंत्रालय की बैठक आज; पुलिस ने दर्ज की FIR

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास शाम करीब 7 बजे एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास की तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद आसपास मानव शव व अंग बिखरे दिखे।

Delhi blast live update: लाल किला के पास विस्फोट में 8 की मौत, गृह मंत्रालय की बैठक आज; पुलिस ने दर्ज की FIR

लाल किला के पास विस्फोट में 8 की मौत

Sourabh Jain| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 11 Nov 2025 04:04 AM IST
हमें फॉलो करें

Delhi Lal Qila Blast Live Updates: दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में बम धमाका होने के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रही एक कार में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि काफी दूर तक इसकी धमक दिखी और आग भड़क गई। कई कारें इस आग की चपेट में आईं और इस वजह से अब तक 8 लोगों के मरने और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, 'आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे।' इस घटना के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश के तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

11 Nov 2025, 04:04:24 AM IST

Delhi blast live update: हाई अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

Delhi blast live update: सोमवार शाम लाल किला के पास हुए धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने देर रात कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार के स्रोत का पता लगाने के लिए कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार लालकिले के पार्किंग क्षेत्र में कैसे पहुंची।

11 Nov 2025, 03:14:39 AM IST

Delhi blast live update: दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Delhi blast live update: दिल्ली पुलिस ने लाल किला विस्फोट मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16 और 18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपों के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई हैं।

11 Nov 2025, 02:38:35 AM IST

Delhi blast live update: दिल्ली धमाके पर विदेश मंत्री ने जताया दुख

Delhi blast live update: दिल्ली में लालकिले के पास हुए विस्फोट के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में हुए दुखद कार विस्फोट से अत्यंत दुःखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

11 Nov 2025, 01:17:54 AM IST

Delhi blast live update: दिल्ली विस्फोट पर सामने आई अमेरिका की प्रतिक्रिया

Delhi blast live update: दिल्ली में लाल किले के पास हुए घातक बम विस्फोट की घटना के बाद अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और दूतावास संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। इस विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया, “हमें दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट की जानकारी है। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और दूतावास संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।”

11 Nov 2025, 12:49:06 AM IST

Delhi blast live update: दिल्ली-एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Delhi blast live update: दिल्ली में लालकिले के पास हुए भीषण धमाके के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर रेलवे ने सोमवार को कहा कि नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है और यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बिना सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इन स्टेशनों पर तैनात सभी रेलवे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर हैं। स्टेशन के प्रवेश द्वार, निकास द्वार और प्लेटफार्मों सहित विभिन्न स्थानों पर आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।’’ उपाध्याय ने कहा, ‘‘यात्रियों के सामान तथा स्टेशनों के आसपास के परिसरों की जांच के लिए कई श्वान दस्तों को तैनात किया गया है।’’

11 Nov 2025, 12:24:25 AM IST

Delhi blast live update: घटनास्थल के दौरे के बाद गृह मंत्री मंगलवार को करेंगे बैठक

Delhi blast live update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात दिल्ली धमाके वाले घटनास्थल का दौरा कर कहा है कि लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की सभी पहलुओं से व्यापक जांच की जाएगी और घटनास्थल से लिए गये नमूनों की जांच तथा विश्लेषण के बाद ही घटना के बारे में ठोस जानकारी मिले सकेगी। अमित शाह मंगलवार सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।

11 Nov 2025, 12:09:04 AM IST

Delhi blast live update: घटनास्थल पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, अधिकारियों से बात कर लिया जायजा

Delhi blast live update: केंद्रीय मंत्री मंत्री देर रात दिल्ली धमाके वाले घटनास्थल पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया है।

10 Nov 2025, 11:49:52 PM IST

Delhi blast live update: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की शीघ्र और गहन जांच की मांग

Delhi blast live update: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना को लेकर लिखा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इस घटना में कई अनमोल जानें गई हैं। इस दुःख की घड़ी में, हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। सरकार को इस विस्फोट की शीघ्र और गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, जो एक उच्च सुरक्षा और अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुआ है, ताकि इस चूक और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।’

10 Nov 2025, 11:45:14 PM IST

Delhi blast live update: दिल्ली धमाके में सामने आया का पुलवामा कनेक्शन

Delhi blast live update: दिल्ली धमाके में सामने आया का पुलवामा कनेक्शन, घटना में इस्तेमाल की गई कार सलमान और देवेंद्र के हाथों से होकर अंत में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले तारिक को बेची गई थी। जिसे उसने 24 फरवरी को खरीदा था।

10 Nov 2025, 11:42:51 PM IST

Delhi blast live update: उपराष्ट्रपति बोले- विस्फोट से गहरा दुख पहुंचा

Delhi blast live update: दिल्ली में हुए धमाके को लेकर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट से गहरा दुःख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

10 Nov 2025, 11:35:59 PM IST

Delhi blast live update: सलमान ने कार को देवेंद्र को बेचा था, देवेंद्र ने उसे आगे बेच दिया था

Delhi blast live update: गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार मूल रूप से गुरुग्राम निवासी सलमान के नाम पर पंजीकृत थी। उसने लगभग डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति को यह गाड़ी बेच दी थी। हमने सलमान को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। देवेंद्र को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से आगे की बिक्री का पता लगाने और स्वामित्व की पूरी कड़ी का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि बाद में कार अंबाला में किसी को बेच दी गई, लेकिन उनके पास और जानकारी नहीं है।

10 Nov 2025, 11:33:33 PM IST

Delhi blast live update: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Delhi blast live update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बम धमाके पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

10 Nov 2025, 11:31:39 PM IST

Delhi blast live update: झारखंड के सीएम बोले- मन व्यथित है

Delhi blast live update: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धमाके को लेकर लिखा, ‘दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से लोगों की मरने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस वीभत्स घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

10 Nov 2025, 11:28:37 PM IST

Delhi blast live update: राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना

Delhi blast live update: राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने घटना पर संवेदना जताते हुए लिखा, 'दिल्ली में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

10 Nov 2025, 11:15:26 PM IST

Delhi blast live update: NSG की टीम खोजी कुत्ते के साथ कर रही खोजबीन

Delhi blast live update: एनएसजी की टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में उस जगह पर मौजूद है जहां आज शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

10 Nov 2025, 11:14:02 PM IST

Delhi blast live update: धमाके वाली कार का नम्बर आया सामने

Delhi blast live update: जिस हुंडई i-20 कार में ब्लास्ट हुआ, उसका नम्बर HR26-CE7674 था। यह कार मोहम्मद सलमान s/o मोहम्मद शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड थी। कार की RC के अनुसार साल 2014 में इसका रजिस्ट्रेशन हुआ था, हालांकि पुलिस पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने इस कार को बेच दिया था।

10 Nov 2025, 11:05:34 PM IST

Delhi blast live update: गृहमंत्री अमित शाह बोले- मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता

Delhi blast live update: केंद्रीय गृहमंत्री ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने धमाका स्थल का दौरा किया है और अस्पताल में घायलों से मुलाकात भी की है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शीर्ष एजेंसियां पूरी तत्परता से घटना की जांच कर रही हैं और गहराई से जांच करेंगी।’

10 Nov 2025, 11:01:30 PM IST

Delhi blast live update: मृतकों में से दो की पहचान हुई

Delhi blast live update: मृतकों में से दो की पहचान अशोक कुमार (34), निवासी अमरोहा, यूपी और अमर कटारिया (35) निवासी- श्रीनिवासपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा अन्य छह मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

10 Nov 2025, 10:53:55 PM IST

Delhi blast live update: लाल किला पर्यटकों के प्रवेश के लिए हुआ बंद

Delhi blast live update: लाल किला के पास हुए विस्फोट के बाद से लाल किले में पर्यटकों के प्रवेश को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली के चीफ आर्कोलोजिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि विस्फोट के बाद से पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।

10 Nov 2025, 10:48:22 PM IST

Delhi blast live update: दिल्ली की सीएम ने घटना पर जताया दुख

Delhi blast live update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बम धमाके पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, NSG, NIA और FSL की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।'

10 Nov 2025, 10:42:15 PM IST

Delhi blast live update: LNJP अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद

Delhi blast live update: केंद्रीय गृहमंत्री LNJP अस्पताल परिसर से हुए रवाना, आपातकालीन वार्ड में अभी भी प्रवेश निषेध। मुख्य प्रवेश द्वार भी बंद किया गया, दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल प्रवेश द्वार पर तैनात हैं।

10 Nov 2025, 10:35:09 PM IST

Delhi blast live update: एक मृतक की पहचान सामने आई

Delhi blast live update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में मारे गए 8 मृतकों में से एक की पहचान अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है।

10 Nov 2025, 10:32:38 PM IST

Delhi blast live update: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी

Delhi blast live update: दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। ये नंबर निम्नलिखित हैं…

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011

LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)

दिल्ली फायर सर्विस: 101

एम्बुलेंस: 102 या 108

AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405

10 Nov 2025, 10:27:55 PM IST

Delhi blast live update: गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे

Delhi blast live update: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल के बाद लाल किले के पास स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और यहां उन्होंने हालात का जायजा लिया।

10 Nov 2025, 10:24:02 PM IST

Delhi blast live update: अमित शाह बोले- घटना में 8 लोगों की मौत

Delhi blast live update: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, और कुछ लोग घायल हैं जिनका यहां इलाज चल रहा है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम बहुत जल्द विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगे। विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने मुझे फोन किया। मैं यहां से घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी।'

10 Nov 2025, 10:15:11 PM IST

Delhi blast live update:नड्डा बोले- जान-माल की हानि से व्यथित हूं

Delhi blast live update: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस धमाके को लेकर कहा, 'नई दिल्ली में हुए दुखद कार विस्फोट में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घायलों तक सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता पहुंचे।'

10 Nov 2025, 10:05:03 PM IST

Delhi blast live update: NSG की टीम मौके पर पहुंची

Delhi blast live update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम मौके पर पहुंची।

10 Nov 2025, 10:01:11 PM IST

Delhi blast live update: हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार थे तीन लोग

Delhi blast live update: दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जिस हुंडई आई-20 गाड़ी में विस्फोट हुआ है, उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह हरियाणा नंबर की गाड़ी थी और उसमें तीन लोग सवार थे। यह कार नदीम के नाम पर रजिस्टर्ड है।

10 Nov 2025, 09:56:29 PM IST

Delhi blast live update: रक्षामंत्री ने बताया परेशान करने वाली घटना

Delhi blast live update: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना को लेकर किए अपने ट्वीट में लिखा, ‘दिल्ली में कार धमाके की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है। इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

10 Nov 2025, 09:46:57 PM IST

Delhi blast live update: पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया

Delhi blast live update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली धमाके को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। मैंने गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।’

10 Nov 2025, 09:43:52 PM IST

Delhi blast live update: गृहमंत्री शाह ने अस्पताल में अधिकारियों संग की बैठक

Delhi blast live update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक नायक अस्पताल पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस के सीपी सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

10 Nov 2025, 09:37:26 PM IST

Delhi blast live update: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे

Delhi blast live update: दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद घायलों का हाल जानने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रात करीब साढ़े नौ बजे LNJP अस्पताल पहुंचे।

10 Nov 2025, 09:32:15 PM IST

Delhi blast live update: गृहमंत्री बोले- हुंडई आई-20 कार में हुआ धमाका

Delhi blast live update: दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। NSG और NIA की टीमों ने FSL के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी CCTV कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।'

10 Nov 2025, 09:23:26 PM IST

Delhi blast live update: संजय सिंह बोले- देश मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं

Delhi blast live update: धमाके को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, 'ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। मोदी ने सीजफ़ायर करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया। जिन आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली है, उनको भी मौत के घाट उतारो। लाल क़िले पर हमला हमारे गौरव के प्रतीक पर हमला है। देश मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं। ईश्वर मृतकों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।'

10 Nov 2025, 09:19:11 PM IST

Delhi blast live update: केजरीवाल बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती

Delhi blast live update: दिल्ली में हुए धमाके के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, 'लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।'

10 Nov 2025, 09:15:41 PM IST

Delhi blast live update: एंबुलेंस ड्राइवर बोला- वहां बिखरे पड़े थे शव

Delhi blast live update: दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक मोहम्मद असद ने कहा, ‘विस्फोट के 7 से 8 मिनट बाद हमें सूचना मिली, हमने एम्बुलेंस को तुरंत रवाना किया। जब मैं वहां पहुंचा, तो मैंने 4-5 शव बिखरे पड़े देखे, हमने उन्हें इकट्ठा किया और अस्पताल ले गए।’

10 Nov 2025, 09:11:48 PM IST

Delhi blast live update: प्रियंका गांधी वाड्रा ने धमाके पर दुख जताया

Delhi blast live update: दिल्ली धमाके को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली में हुए धमाके में कई लोगों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

10 Nov 2025, 09:10:19 PM IST

Delhi blast live update: राहुल गांधी बोले- कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक

Delhi blast live update: दिल्ली में हुए विस्फोट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

10 Nov 2025, 09:03:10 PM IST

Delhi blast live update: दिल्ली में सभी प्रमुख स्थानों में हाई अलर्ट

Delhi blast live update: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी इमारतों और IGI हवाई अड्डे सहित CISF द्वारा सुरक्षित सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षाकर्मी तैयार हैं।

10 Nov 2025, 08:58:40 PM IST

Delhi blast live update: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जाएंगे LNJP अस्पताल

Delhi blast live update: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह घायलों का हालचाल जानने के लिए लोक नायक अस्पताल जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।