Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi blast doctors planned many attack in india diaries with code
कई धमाकों की साजिश, आतंकी डॉक्टरों की डायरी में तारीख के साथ पूरी प्लानिंग

कई धमाकों की साजिश, आतंकी डॉक्टरों की डायरी में तारीख के साथ पूरी प्लानिंग

संक्षेप:

दुनिया जिन्हें डॉक्टर समझती थी वे 'आतंकवाद के इंजीनियर' निकले। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 4 डॉक्टरों का पता लगाया है, जो एक आतंकी मॉड्यूल के हिस्सा थे और देशभर में धमाके की साजिश रच रहे थे।

Nov 13, 2025 02:22 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुनिया जिन्हें डॉक्टर समझती थी वे 'आतंकवाद के इंजीनियर' निकले। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 4 डॉक्टरों का पता लगाया है, जो एक आतंकी मॉड्यूल के हिस्सा थे और देशभर में धमाके की साजिश रच रहे थे। लाल किले के पास कार धमाके के सिलसिले में अभी तक 8 लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें 3 डॉक्टर हैं, जबकि चौथे उमर नबी ने विस्फोट करके अपने साथ कई लोगों की जान ले ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि नए तरीके के टेरर मॉड्यूल में पढ़े-लिखे प्रोफेशनल, डॉक्टर, कारोबारी और मौलवियों को शामिल किया गया है। शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में हुआ धमाका पूरे देश को दहलाने की साजिश का एक हिस्सा है। अधिकारियों ने लाल किले के पास i20 में धमाके के बाद इकोस्पोर्ट और ब्रेजा को बरामद किया है, जबकि कई गाड़ियों की तलाश चल रही है। धमाके से पहले पुलिस ने हजारों किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था।

लाल किले के पास कार धमाका करने वाला डॉ. उमर नबी फरीदाबाद स्थित अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में रहता था। 10 नवंबर को धमाके से पहले वह दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरा था। एक अन्य डॉक्टर मुजम्मिल गनई कथित तौर पर डॉ. उमर के साथ जुड़ा हुआ था। जांच एजेंसियों ने एक डायरी बरामद की है जो नबी और गनई से जुड़ी हुई है। इसमें धमाकों की प्लानिंग के बारे में काफी कुछ लिखा गया है।

डायरी में 8 से 12 नवंबर की तारीख लिखी है, जिससे पता चलता है कि इस दौरान धमाकों की साजिश रची गई थी। डायरी में कई संदेश कोड वर्ड में लिखे गए हैं जिन्हें जांचकर्ता डिकोड करने में जुटे हुए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या धमाकों के लिए अलग-अलग गाड़ियों को तैयार किया गया था। गनई अल फलाह हॉस्पिटल का पुराना स्टूडेंट हैं और उसके किराये के घर से पुलिस को 300 किलो विस्फोटक मिला था।

तीसरा आरोप डॉ. अब्दुल राथर भी इस टेटर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। श्रीनगर गवर्नमेंट कॉलेज से 2018 में एमबीबीएस करने वाला राथ उमर और मुजम्मिल से कॉलेज में मिला था। चौथी डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने कानुपर से एक डॉक्टर आरिफ को भी हिरासत में लिया है। इनका भी दिल्ली धमाकों से कनेक्शन बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:3 नहीं 32 गाड़ियों को कर रहे थे तैयार, दिल्ली दहलाने का प्लान सुन आप हिल जाएंगे!
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट के बाद निशाने पर अल-फलाह विश्वविद्यालय, फंडिंग की जांच के आदेश
ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट पर जांच के बीच उत्तराखंड में पुलिस का अभियान, 100 लोगों से पूछताछ
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।