Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi bawana and ghazipur encounter rajesh bawania gang member ankit maan arrested
दिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस का ऐक्शन, बवाना और गाजीपुर में बदमाशों से मुठभेड़; तीन धरे

दिल्ली में सुबह-सुबह पुलिस का ऐक्शन, बवाना और गाजीपुर में बदमाशों से मुठभेड़; तीन धरे

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बवाना में मुठभेड़ के बाद कुख्यात राजेश बवानिया गैंग के शार्प शूटर अंकित मान को गिरफ्तार किया है; गोलीबारी के दौरान घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jan 08, 2026 09:01 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में सुबह-सुबह पुलिस का बड़ा ऐक्शन देखने को मिला, जहां स्पेशल सेल की टीम ने और अपराधियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में कुख्यात राजेश बवानिया गैंग का सदस्य अंकित मान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा गाजीपुर इलाके में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे शुरू हुई गोलीबारी?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश बवानिया गैंग के कुछ सदस्य बवाना क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही संदिग्धों ने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे अंकित मान घायल हो गया।

राजेश बवानिया गैंग का खौफनाक बैकग्राउंड

राजेश बवानिया दिल्ली-एनसीआर के उन गैंगस्टरों में शुमार है जो जेल से ही अपने गिरोह को चलाते हैं। उसका गैंग हत्या, फिरौती, लूट और गैंगवार जैसी वारदातों में शामिल रहा है। अंकित मान गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो कई पुराने मामलों में वांछित है।

गाजीपुर में भी हुआ एनकाउंटर

इसके अलावा पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पुलिस एनकाउंटर में दो वांटेड क्रिमिनल, अमीन (23) और मोहम्मद दानिश (34) घायल हो गए। तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी जाफराबाद में डबल मर्डर केस के सिलसिले में फरार थे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।