Delhi Weather Today : दिल्ली में संडे बना फनडे, सुबह-सुबह कई इलाकों में झूम के बरसे बदरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Today : राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह कई इलाकों में हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज बदल गया है। वीकेंड पर हुई हुई बारिश ने दिल्लीवालों के लिए संडे को फनडे बना दिया।

Delhi Weather, Heavy rain in Delhi
दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को और आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

संडे को स्कूल और ऑफिसों की छुट्टी का दिन होने के चलते कहीं से भी सड़क पर जाम लगने जैसी खबर अभी तक सामने नहीं आई है।

बारिश के बाद भी उमस बरकरार

दिल्ली में शनिवार को लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। शनिवार को दिन में कई जगह सामान्य रूप से बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रह सकती है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी सुबह 8.30 बजे तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में यह 6.5 मिमी दर्ज की गई। जबकि पूसा में 16.5 मिमी और मयूर विहार में भी 6.5 मिमी दर्ज की गई।

एक्यूआई में भी दिखा सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह नौ बजे 89 रहा, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।

मॉनसून और कमजोर होगा

देशभर में आगामी दिनों में मॉनसून की रफ्तार और सुस्त पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दो सितंबर तक पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मॉनसून रेखा के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने के कारण आने वाले दिनों में बारिश में कमी और बढ़ सकती है। वहीं शनिवार को अखिल भारतीय मॉनसून वर्षा दीर्घकालिक औसत (एपीए) से 14 फीसदी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ नई मौसमी प्रणालियों के विकसित होने का अनुमान जताया है, जिससे अगले दो हफ्तों तक बारिश की गतिविधि कमजोर ही रहेगी। स्काईमेट ने 70 फीसदी सूखे की आशंका जताई है।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में संडे बना फनडे, सुबह-सुबह कई इलाकों में झूम के बरसे बदरा