Delhi Weather Today : दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस बरकरार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Weather Today : आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 32-34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Delhi weather update
दिल्ली में बारिश

राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वीकेंड पर हुई बारिश लोगों के लिए थोड़ी राहत जरूर लेकर आई, लेकिन गर्मी और उमस अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सेंट्रल दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में भी बारिश की खबर है। बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिली। हालांकि अभी कहीं से भी जाम लगने जैसी खबरें सामने नहीं आई हैं।

कल भी सुबह से छाए रहे बादल

बता दें कि, राजधानी में शुक्रवार को सुबह भी बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस बरकरार