Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi barapullah cab driver murder four arrested crime news
इंडिया गेट घूमाने से मना किया, तो नशे में कैब ड्राइबर को मार डाला; चार गिरफ्तार

इंडिया गेट घूमाने से मना किया, तो नशे में कैब ड्राइबर को मार डाला; चार गिरफ्तार

संक्षेप:

दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर के नीचे बुधवार तड़के चार नशेड़ियों ने सिर्फ इंडिया गेट घुमाने से मना करने पर 27 वर्षीय कैब ड्राइवर कुलदीप उर्फ राम सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Dec 07, 2025 11:34 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर के नीचे बुधवार तड़के एक 27 साल के कैब ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने चार नशेड़ियों को रात में इंडिया गेट घुमाने से मना कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या हुआ था उस रात?

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इमरान उर्फ पानवाली अपना जन्मदिन मना रहा था। उसके साथ तीन नाबालिग दोस्त थे। चारों ने शराब पी रखी थी। रात करीब 3 बजे इंडिया गेट जाने का मन हुआ। भोगल के पास पब्लिक टॉयलेट के बाहर एक सफेद डिजायर कैब खड़ी दिखी। ड्राइवर कुलदीप उर्फ राम सिंह (अयोध्या, उत्तर प्रदेश का रहने वाला) उस वक्त झाड़ियों में पेशाब करने गया था। चारों ने कैब पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू कर दिया।

कुलदीप लौटा तो गुस्से में बोला, 'गाड़ी मत पीटो।' बस यही बात आरोपियों को नागवार गुजरी। पहले झगड़ा हुआ, फिर हाथापाई और फिर चाकू चले। कुलदीप पर कई वार किए गए। वह खून से लथपथ वहीं गिर पड़ा। चारों उसकी कैब लेकर फरार हो गए।

सुबह 8 बजे मिली लाश

अगली सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर झाड़ियों में पेशाब करने गया तो लाश देखी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस ने जेब से दस्तावेज निकाले तो पता चला कि मृतक का नाम कुलदीप उर्फ राम सिंह है। वह ओला-उबर पर गाड़ी चलाता था और रात में अक्सर गाड़ी में ही सोता था।

500 CCTV देखे CCTV, 48 घंटे में सुलझा केस

पुलिस ने इलाके के 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। चारों आरोपी कैमरे में कैद हो गए। शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ पानवाली को गिरफ्तार किया गया। तीन नाबालिग (16-17 साल) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने जंगपुरा में वह जगह बताई जहां उन्होंने कैब छोड़ी थी। पुलिस ने खून लगा चाकू भी बरामद कर लिया गया।

कत्ल के बाद भी घूमते रहे दिल्ली

पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद चारों कुलदीप की डिज़ायर से कई घंटे तक दिल्ली में घूमते रहे। फिर गाड़ी जंगपुरा में छोड़कर भाग गए। हजरत निजामुद्दीन थाने में हत्या और गाड़ी चोरी का केस दर्ज हुआ है। नाबालिगों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। जांच जारी है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।