दिल्ली में बैन रहेगी ये फ्रांसीसी वोदका और स्कॉच; 3000 करोड़ के टैक्स बकाया का क्या है मामला

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मशहूर फ्रांसीसी शराब ब्रांड एब्सोल्यूट वोदका और शिवास रीगल दिल्ली में बैन ही रहेंगे। हाई कोर्ट ने निर्माता कंपनी को राहत देने से इनकार कर दिया। कंपनी पर 3000 करोड़ का टैक्स बकाया है।

दिल्ली में बैन रहेगी ये फ्रांसीसी वोदका और स्कॉच; 3000 करोड़ के टैक्स बकाया का क्या है मामला

दिल्ली में एब्सोल्यूट वोदका (Absolut Vodka) और शिवास रीगल (Chivas Regal) जैसी शराब की बिक्री पर रोक बरकरार है। इसे बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी पेरनोड रिकार्ड को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कंपनी पर करीब 3000 करोड़ रुपये के टैक्स बकाया है। यह मामला दिल्ली के चर्चित 2021 शराब नीति विवाद से जुड़ा हुआ है। ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों ने पेरनोड रिकार्ड पर आरोप लगाए थे कि कंपनी ने कुछ रिटेलर्स के साथ मिलकर अपनी बिक्री और मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिश की।

जांच एजेंसियों का दावा है कि कंपनी ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और बिक्री बढ़ाने के लिए रिटेलर्स के साथ सांठगांठ की। इन्हीं आरोपों के आधार पर अधिकारियों ने कंपनी के लिकर लाइसेंस आवेदन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने आज कंपनी को राहत नहीं दी।

तीन साल से दिल्ली में बैन

पेरनोड रिकार्ड साल 2023 से दिल्ली में अपने प्रोडक्ट नहीं बेच पा रही है। इसकी वजह दिल्ली की नई आबकारी नीति से जुड़ा विवाद और जांच है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कंपनी ने 2021 की शराब नीति के दौरान कुछ कारोबारियों और रिटेलर्स के साथ मिलकर बाजार में अपना हिस्सा बढ़ाने के लिए गलत तरीके अपनाए। दिल्ली सरकार ने कंपनी के शराब लाइसेंस आवेदन को भी खारिज कर दिया था। सरकार का कहना था कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

टैक्स चोरी का भी आरोप

कंपनी एक और बड़े विवाद में फंसी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जांच एजेंसियों ने पाया है कि पेरनोड रिकार्ड ने स्कॉच व्हिस्की के आयात में कई अहम जानकारियां छिपाईं। कंपनी ने अपनी व्हिस्की की ऐज और उसमें इस्तेमाल सामग्री की सही जानकारी नहीं दी। आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि शराब की कीमत कम दिखाई जा सके और कम टैक्स देना पड़े।

जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने अपने आयात दस्तावेजों में अलग-अलग कोड और नामों का इस्तेमाल किया। इससे कस्टम अधिकारियों को असली जानकारी समझने और दूसरे ब्रांड से तुलना करने में मुश्किल हुई। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह सब जानबूझकर किया गया।

3 हजार करोड़ का टैक्स बकाया

गौरतलब है कि भारत में विदेशी शराब पर करीब 150 प्रतिशत तक भारी आयात शुल्क लगता है। वहीं, पेरनोड रिकार्ड पर स्कॉच की कीमत करीब 67 प्रतिशत तक कम दिखाकर टैक्स बचाने का आरोप है। इन आरोपों के बाद कंपनी को 3 हजार करोड़ रुपये का बकाया टैक्स भरने का नोटिस दिया गया है। अगर अदालत में कंपनी केस हार जाती है तो जुर्माना और अन्य शुल्क मिलाकर यह रकम 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच सकती है।

कंपनी का क्या दावा

हालांकि पेरनोड रिकार्ड ने खुद पर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। कहना है कि वह पूरी तरह कानून के दायरे में रहकर काम करती रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह इस मामले को कानूनी तरीके से लड़ रही है और उसे अपनी स्थिति पर भरोसा है। बता दें कि दुनियाभर में पेरनोड रिकार्ड के लिए भारत शराब का सबसे बड़ा बाजार है। बिक्री के लिहाज से कंपनी को भारत से सबसे ज्यादा फायदा होता है। अकेले दिल्ली में कंपनी की भारत में कुल बिक्री का करीब पांच प्रतिशत हिस्सा था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।