Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi bageshwar dham pad yatra traffic alert road closure chhatarpur
दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा, ये रास्ते बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में बाबा बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा, ये रास्ते बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

संक्षेप:

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की पद यात्रा में 50,000 से अधिक भक्त शामिल हो रहे हैं, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने छतरपुर और महरौली के कई मुख्य मार्गों पर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक 'नो एंट्री' और पार्किंग प्रतिबंध लागू किए हैं।

Nov 07, 2025 10:40 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं या आने-जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल आज आपको दिल्ली के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आज से दिल्ली में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की अगुवाई में 'पद यात्रा' शुरू होने वाली है। यह यात्रा छतरपुर के अध्या कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक जाएगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस यात्रा में 50 हजार से ज्यादा भक्त और वाहनों का काफिला शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मेहरौली इलाके में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन रास्तों पर नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा की वजह से कुछ प्रमुख रोड्स पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

  • छतरपुर के वाई-पॉइंट से डेरा मोर (एसएसएन मार्ग) तक: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक कोई वाहन नहीं।
  • सीडीआर चौक से छतरपुर के वाई-पॉइंट तक (और उल्टा): सुबह 8 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्रतिबंध।
  • डेरा मोर से वाई-पॉइंट तक (और उल्टा): सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
  • जीर खोद से डेरा मोर तक (और उल्टा): 7 नवंबर को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक और 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

इन रूट्स का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने कुछ आसान वैकल्पिक रूट सुझाए हैं, ताकि आपकी यात्रा बिना रुकावट जारी रहे-

  • फरीदाबाद जाने वाले: सीडीआर चौक से एमजी रोड का इस्तेमाल करें।
  • गुरुग्राम की ओर: सीडीआर चौक से मंडी रोड लें।
  • डेरा गांव से आने वाले: बंद रोड-मंडी रोड-एमजी रोड का रास्ता अपनाएं।
  • एसएसएन मार्ग, छतरपुर मंदिर रोड और 100 फुटा रोड से दूर रहें, वरना घंटों जाम में फंस सकते हैं।

पार्किंग को लेकर क्या नियम?

भीड़ को देखते हुए पार्किंग पर सख्ती बरती जा रही है। सीडीआर चौक से डेरा मंडी और जीर खोद तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कोई पार्किंग नहीं होगी। अगर आपने नियम तोड़ा, तो गाड़ी टो हो सकती है और जुर्माना भी लगेगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस को प्राथमिकता दी जाएगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।