
दिल्ली से अयोध्या,कटरा और उदयपुर का सफर होगा आसान, जल्द चलेंगी वोल्वो AC बसें
संक्षेप:
दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी से अयोध्या, कटरा और उदयपुर के लिए 50 वोल्वो एसी बसों का संचालन शुरू करने की योजना बना रही है, जो मध्यम से लंबी दूरी के रूटों के लिए डिज़ाइन की गई हैं और इनका किराया निजी ऑपरेटरों से कम होगा।
Oct 15, 2025 06:10 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली से अयोध्या, कटरा और उदयपुर की यात्रा जल्द ही और आसान हो जाएगी। दिल्ली सरकार इन क्षेत्रों के लिए 50 वोल्वो एसी बसों का संचालन शुरू करने की योजना बना रही है।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इन शहरों तक शुरू होने वाली ये बसें विशेष रूप से मध्यम से लंबी दूरी के रूटों के लिए डिजाइन की गई हैं। बस सेवा का पहले चरण आगामी कुछ महीनों में शुरू हो सकता है। । लंबे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को संचालित करने में चार्जिंग संसाधनों की कमी बड़ी चुनौती है, इसलिए फिलहाल इलेक्ट्रिक बसों को ऐसे मध्यम दूरी के रूटों पर चलाने की योजना है जिन पर इन बसों को आसानी मैनेज किया जा सके।
अधिकारी ने बताया कि इन रूटों पर बसों का किराया अभी तय नहीं है, लेकिन इतना तय है कि दिल्ली की इन बसों का किराया प्राइवेट बस ऑपरेटरों की ओर से तय किराए से कम होगा।

लेखक के बारे में
Anubhav Shakyaभारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


