दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह विजेंद्र गुप्ता तो धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमे उन्हें बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वे सभी जरूरी जांच-पड़ताल के लिए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा और विजेंद्र गुप्ता धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं।
वहीं पिछले महीने स्वतंंत्रता दिवस से एक दिन पहले भी दिल्ली हाई कोर्ट, एयरपोर्ट टर्मिनल 3 और कई अन्य सरकारी कार्यालयों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि पुलिस ने तलाशी और सुरक्षा जांच के बाद सभी धमकियों को फर्जी बताया था।
य
एक पुलिस सूत्र ने कहा कि दिल्ली छावनी स्थित एसडीएम कार्यालय, आईजीआई के टर्मिनल 3, जामनगर हाउस, साकेत एसडीएम कार्यालय और झंडेवालान अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मिले।
दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन सेवा की टीमें सभी पांच स्थानों पर पहुंचीं और इन सभी धमकियों को फर्जी करार दिया।


