
आतिशी ने किया सिख गुरुओं का अपमान? फॉरेंसिक टीम बताएगी सच, स्पीकर का आदेश
दिल्ली विधानसभा का आज का सत्र भी हंगामेदार रहा। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप और बीजेपी के विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें भाजपा की ओर से मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक अभय वर्मा, आप विधायक मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन को अपने कक्ष में बुलाया ताकि सदन चलाने के लिए सहमति बनाई जा सके।
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी पर गुरु तेग बहादुर का कथित अपमान का आरोप दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रहा है। दिल्ली विधानसभा में आज फिर एक बार बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया जिसके चलते सदन कल तक स्थगित करना पड़ा। गुरुओं के अपमान के आरोपपर भाजपा आतिशी से माफी मंगवाने पर अड़ी है तो वहीं स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विवाद बढ़ता देख वीडियो की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की मदद ली है। आतिशी का वीडियो अब FSL टीम जांचेगी जिससे सच सामने आ सके।
दिल्ली विधानसभा का आज का सत्र भी हंगामेदार रहा। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आप और बीजेपी के विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें भाजपा की ओर से मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक अभय वर्मा, आप विधायक मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन को अपने कक्ष में बुलाया ताकि सदन चलाने के लिए सहमति बनाई जा सके। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद वीडियो को वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने पर सहमति बनी है।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी के वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद एफएसएल कथित अपमान वाले वीडियो की जांच कर पंद्रह दिन में अपनी रिपोर्ट देगा। इससे पहले मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी के बहाने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आतिशी गुरुओं के खिलाफ अपमान करके एक पेशेवर अपराधी की तरह सदन से भाग चुकी हैं। केजरीवाल इस पाप में आतिशी को बचाने का अपराध कर रहें हैं। एक तो चोरी , ऊपर से सीना जोरी। गुरुओं के खिलाफ इस अपमान के लिए केजरीवाल को ईश्वर कभी माफ नहीं करेंगे।





