खीर समारोह और AAP की बॉयकॉट वाली धमकी, सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को 'खीर' समारोह के साथ शुरू होगा, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी।

खीर समारोह और AAP की बॉयकॉट वाली धमकी, सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को 'खीर' समारोह के साथ शुरू होगा, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खीर समारोह में शामिल होंगी और सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किये जाने की संभावना है।इससे पहले दिन में, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि अगर अध्यक्ष पार्टी के चार विधायकों का निलंबन रद्द नहीं करते, तो आम आदमी पार्टी के विधायक सत्र का बहिष्कार करेंगे।

आम आदमी पार्टी के चार विधायकों मुख्य सचेतक संजीवन झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को जनवरी में हुए विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उनका निलंबन अब भी जारी है, क्योंकि सदन का पिछला सत्र स्थगित नहीं किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 'आप' के चारों विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया और बजट सत्र के विधिवत स्थगित होने पर उनका निलंबन रद्द कर दिया जाएगा।

निलंबन रद्द करने की मांग

विपक्ष की नेता ने अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लिखे पत्र में 'आप' विधायकों के साथ किए गए व्यवहार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और स्थापित विधायी प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अध्यक्ष इन चिंताओं पर ध्यान देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विधानसभा स्थापित विधायी परंपराओं के अनुसार कार्य करे।

आतिशी ने आम आदमी पार्टी के चार विधायकों का निलंबन रद्द करने की भी मांग की। मुख्यमंत्री 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है। पिछले साल दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया था।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।