Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Assembly plans to scare monkeys away with langurs mimicry
लंगूर की आवाज निकालने वालों को तलाश रही दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, क्या है अनोखी योजना

लंगूर की आवाज निकालने वालों को तलाश रही दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार, क्या है अनोखी योजना

संक्षेप:

दिल्ली विधानसभा परिसर में लगातार घुसने वाले बंदरों की समस्या से निपटने के लिए लंगूर की आवाज की नकल करने वाले लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा परिसर के आसपास दर्जनों बंदर मौजूद हैं जो परेशानी पैदा करते हैं।

Jan 02, 2026 03:04 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली विधानसभा परिसर में लगातार घुसने वाले बंदरों की समस्या से निपटने के लिए लंगूर की आवाज की नकल करने वाले लोगों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा परिसर के आसपास दर्जनों बंदर मौजूद हैं जो परेशानी पैदा करते हैं। तारों और डिश एंटीना पर कूदते हैं और उन्हें तोड़ देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधानसभा परिसर में बंदरों के बार-बार घुसने की घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, जिससे विधायकों, कर्मचारियों और आने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लंगूर की आवाज की नकल करने में सक्षम प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के लिए टेंडर जारी किया है। यह बंदरों को बिना नुकसान पहुंचाए डराने का एक प्रभावी और मानवीय तरीका माना जाता है। विशेषज्ञ बंदरों को डराने के लिए एक लंगूर भी लाएंगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली विधानसभा में इन विभूतियों की फोटो लगेगी, राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण
ये भी पढ़ें:विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से; जानिए कब तक चलेगा, उठेंगे कौन से मुद्दे?

अधिकारी ने बताया कि लंगूर के पुतले लगाने की भी योजना थी, लेकिन हमने देखा है कि बंदर अब उनसे डरते नहीं हैं। बल्कि वे उन पुतलों के ऊपर बैठ जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि उनके पास लंगूर की नकल करने वाले लोग थे, लेकिन उनका कांट्रेक्ट खत्म हो गया। लंगूरों की आवाजों की नकल करने में सक्षम प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त करने के लिए एक नया टेंडर जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वे वर्किंग डे और शनिवार को प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक 8 घंटे की शिफ्ट में काम करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी संचालन के दौरान उचित उपकरण, अनुशासन और सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए भी जिम्मेदार होगी।

उन्होंने आगे बताया कि तैनात कर्मियों के लिए प्रदर्शन-आधारित निगरानी और बीमा कवरेज की व्यवस्था होगी। 2017 में एक बंदर सदन में घुस गया था और सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों पर चल रही चर्चा को बाधित कर दिया था।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।