Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली में सियासी घमासान जारी है। बुधवार को चुनावी दंगल काफी दिलचस्प होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से वीडियो के जरिए संवाद करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में पीएम मोदी बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए संवाद करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि पीएम एक बजे वीडियो संवाद करेंगे। चहल ने बताया कि इस कार्यक्रम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली के सभी 256 मंडलों के लगभग सभी 13033 बूथों के कार्यकर्ता वीडियो कॉल के माध्यम से पीएम संवाद से जुड़ेंगे। इसमें प्रदेश के नेता भी शामिल होंगे।
दूसरी तरफ सीलमपुर के बाद एक बार फिर राहुल गांधी इस हफ्ते तीन विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. नरेन्द्र नाथ ने बताया कि बुधवार को सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक शाम पांच बजे, 23 जनवरी को शाम पांच बजे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में और 24 जनवरी को सायं पांच बजे मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे। पिछले दिनों कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स-
22 Jan 2025, 09:34:55 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: दो तिहाई बहुमत से जीतेगी BJP- अनुराग ठाकुर
Delhi Assembly Election 2025 Live: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। लोगों ने बहानेबाज और महिला विरोधी अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) की असलियत समझ ली है। भाजपा लोगों के दिलों में सबसे ऊपर है।
22 Jan 2025, 08:48:46 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप को जनता सबक सिखाएगी : धामी
Delhi Assembly Election 2025 Live: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्कूल-अस्पतालों के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। इस बार आप को जनता सबक सिखाएगी।
22 Jan 2025, 06:47:26 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: …तो चेहरा नहीं दिखा पाएंगे केजरीवाल- BJP
Delhi Assembly Election 2025 Live:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा कि जिस दिन दिल्ली विधानसभा में भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी, उस दिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। नर्सिंग होम हो या अस्पताल निर्माण, सभी में बड़े घोटाले हुए हैं।
22 Jan 2025, 04:05:35 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली की जनता केजरीवाल को हटाएगी- मनोज तिवारी
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- 5 फरवरी को दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को हटाएगी। दिल्ली के लोग भाजपा की सरकार बनाएंगे। उसके बाद भाजपा समस्याओं को सुलझाएगी। बुजुर्गों के लिए हम 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देंगे। 27 साल से यहां भाजपा की सरकार नहीं है। मैं भाजपा का सांसद हूं लेकिन विधायक और मुख्यमंत्री हमारा नहीं बना। दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, पेंशन और राशन कार्ड दिल्ली सरकार का काम है। हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि एक बार हमारी सरकार बनाएं।
22 Jan 2025, 02:19:00 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: जनता को मेरा पत्र पढ़कर सुनाएं
Delhi Assembly Election 2025 Live: मैंने दिल्ली के मतदाताओं के लिए पत्र लिखा है। उसे घर-घर जाकर पढ़ें। मेरा पत्र घर-घर जाकर खुद पढ़ें फिर उन्हें देकर आएं। घोषणापत्र की जो अहम बातें हैं उसे लोगों को बताएं। मुझे भरोसा है कि आप मेहनत में कमी नहीं छोड़ेंगे। यह देश के लिए आवश्यक है। देश के लोग दिल्ली से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं।
22 Jan 2025, 02:14:41 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली की अपनी अलग पहचान होनी चाहिए
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग चार साल से कैग रिपोर्ट छिपा रहे हैं। देश का संविधान कहता है कि रिपोर्ट को सार्वजनिक करता है। शराब कांड का कच्चा-चिट्ठा कैग ने खलकर रख दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें जमानत देते हुए क्या-क्या कहा। इनपर कैसी-कैसी शर्तें लगाई हैं। भाजपा की सरकार बनते ही विधानसभा में रखी जाएंगी कैग रिपोर्ट। दिल्लीवाले दो चीजों को लेकर एकदम साफ हैं। भाजपा का कार्यकर्ता इस बात को महसूस करता होगा। दिल्ली की जनता कहती है कि 11 साल से आपदा की सरकार देख रहे हैं। 25-26 साल बहुत लंबा समय है। दिल्ली में बहुत सामर्थ्य है। केवल राजधानी का टैग लगकर रह गया है। दुनियाभर में दिल्ली की एक अलग पहचान होनी चाहिए। आपदा वालों का तो यही काम है दूसरों पर आरोप मढ़ देना। 25 साल का गड्ढा हमें पांच साल में भरना है और दिल्ली को आगे लेकर जाना है। दिल्ली के लोग भाजपा को यह अवसर देने के लिए तैयार हैं। दिल्ली के हर वोटर्स से हमें तीन-तीन मिलना चाहिए।
22 Jan 2025, 02:07:59 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली वालों से मैं कर लूंगा बात
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि इतना बड़ा शराब कांड शर्म नहीं, इतने बड़े घोटाले, कोई शर्म नहीं। इसे लेकर दिल्ली की जनता में गुस्सा है। मेरी तरफ से कह दीजिए जो वादे दिल्ली के ऑटो-टैक्सी वालों के लिए हैं उसका लाभ ई-रिक्शा वालों को भी मिलेगा। मैं दिल्ली वालों से बात कर लूंगा कि ये छूट गए हैं।
22 Jan 2025, 01:58:23 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा को मिलेगा दिल्ली के युवा का वोट
Delhi Assembly Election 2025 Live: भारत की युवाशक्ति विकसित भारत का आधार है। दिल्ली में आपदा वालों की आपदा ऐसी मुसीबतें लाती रही है। युवाओं से फरेब करती रही है। इस बार दिल्ली के युवा का वोट शत-प्रतिशत भाजपा-एनडीए को मिलने वाला है। दिल्ली के युवा की पहली पसंद भाजपा है। भाजपा के हर बूथ कार्यकर्ता को दिल्ली के युवा की आवाज बनना है। फर्स्ट टाइम वोटर के साथ बात करना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई। भाजपा सरकार नौजवानों के लिए कैसे काम करती है यह कार्यकर्ताओं को पता है। हरियाणा में बिना खर्ची-पर्ची युवाओं को नौकरी मिली है।
22 Jan 2025, 01:49:56 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: कांग्रेस से भी खराब है आपदा
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा की यह आपदा वाले तो कांग्रेस से भी ज्यादा खराब है। कांग्रेस में बुराई आने में सात दशक लगे थे। इनमें तो सात महीने में ही आ गए। इन्हों पंजाब की महिलाओं को पैसे देने का वादा किया था, तीन साल हो गए एक भी पैसा नहीं दिया। ये ऐसे लोग हैं जो हवा में घोषणा करते हैं। हम हवा में घोषणा नहीं करते।
22 Jan 2025, 01:43:33 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आपके फोन में हैं सबूत लोगों को दिखाइए
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि पहले आपदा वालों ने कहा था कि पांच साल में यमुना को साफ कर देंगे। अब कहते हैं कि नदी की सफाई से वोट नहीं मिलता है। सारे सबूत आपके फोन में हैं, इन्हें लोगों को दिखाएं। इन्हें एक्सपोज कीजिए। माताएं-बहनें मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच हैं। माताओं-बहनों के लिए नई-नई योजनाएं लाने इन्हें मैं अपना पवित्र कार्य मानकर करता हूं।
22 Jan 2025, 01:39:40 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: सोलर पैन लगाने के लिए भारत सरकार देगी 78 हजार रुपए
Delhi Assembly Election 2025 Live: आपदा वालों की वजह से दिल्ली के लोगों के बिजली के बिल बढ़ गए हैं। लोगों को बताना भारत सरकार 78 हजार रुपए देती हैं सोलर पैनल लगाने के लिए। इसके जरिए आपका बिजली बिल जीरो हो जाएगा और आप अतिरिक्त बिजली को बेचकर पैसा कमा सकते हैं। मैं खुद ध्यान रखूंगा की उनके घर कैसे सूर्य घर योजना लागू हो और सरकार की तरफ से उन्हें 75-78 हजार रुपए मिले।
22 Jan 2025, 01:36:33 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: सबूत के साथ खोलें इनकी पोल
Delhi Assembly Election 2025 Live: संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये रोज नए-नए झूठ बोलते हैं। आज दिल्ली में जो एक्सप्रेसवे का जाल है वो सब भारत सरकार कर रही है। दिल्ली के ज्यादातर अस्पताल भारत सरकार के हैं। दिल्ली में जो आपदा वाले हैं वो क्या करते हैं। आपदा वालों ने अपना एक भी दायित्व दिल्ली में नहीं निभाया। झूठ के भरोसे उनकी गाड़ी चल जाएगी यही सोचते रहे। इनकी पोल सबूत के साथ खोलनी चाहिए।
22 Jan 2025, 01:31:01 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: अहम की वजह से लागू नहीं कर रहे आयुष्मान योजना
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को मुफ्त इलाज मिलता है। लेकिन आपदा वाले इसे दिल्ली में लागू नहीं होने दे रहे हैं। अहम बीच में आ रहा है। ये अड़ंगा डालकर बैठे हैं। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और किसी काम, बिजनेस के सिलसिले में बाहर गए हैं और वहां आपका बच्चा बीमार हो जाए तो वहां के अस्पतालों में भी आपको फ्री इलाज मिला। एक कार्यकर्ता 10 परिवारों की जिम्मेदारी ले ले।
22 Jan 2025, 01:26:24 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: इनका मकसद केवल शीशमहल बनाना
Delhi Assembly Election 2025 Live: ये लोग 10 साल में 50 हजार मकानों के कागज देकर भी पुण्य नहीं कमा पाए। इनका एक ही मकसद था शीशमहल बनाओ। ये मालिक बनकर शीशमहल बनवा रहे हैं। दिल्ली की जनता पानी के लिए तरस रही है। दिल्ली में पानी माफिया, टैंकर माफिया सक्रिय हैं। लोगों के बाल-बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार ने पहाड़ों, रेगिस्तानों तक पीने का पानी पहुंचाया है। अगर भाजपा वहां साफ पानी पहुंचा सकता है तो मैं दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि हम दिल्ली में भी साफ पानी पहुंचा सकते हैं। जब तक ऐसा नहीं होता हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं।
22 Jan 2025, 01:20:34 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: ये कहते हैं फिर आएंगे, जनता कहती है- फिर खाएंगे
Delhi Assembly Election 2025 Live: मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूजता है। दिल्ली की झुग्गी में रहने वाली माता भी सब समझ रही है। दिल्ली के लोगों से आपदा वालों ने बहुत विश्वासघात किया है। वे रोज घोषणाएं क्यों कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें रोज हार की अलग-अलग सूचनाएं मिल रही हैं। दिल्ली की जनता को इनकी नर्वसनेस का पता चल गया है। ये लोग आजकल नारे लगा रहे हैं कि फिर आएंगे-फिर आएंगे। जनता कहती है कि फिर खाएंगे-फिर खाएंगे।
22 Jan 2025, 01:13:08 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: दिल्ली में बनने वाली है भाजपा सरकार
Delhi Assembly Election 2025 Live: पीएम मोदी ने कहा कि जनसेवा में दिन-रात जुटे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और त्याग के बल पर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए दिल्ली के कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बेहद प्रसन्न हूं।
22 Jan 2025, 01:06:45 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: थोड़ी देर में भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम करेंगे संवाद
Delhi Assembly Election 2025 Live: थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। वे उन्हें दिल्ली का चुनावी दंगल जीतने को लेकर मंत्र देंगे।
22 Jan 2025, 12:41:54 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: कांग्रेस ने दिल्ली के अस्पतालों की खामियां गिनाईं
Delhi Assembly Election 2025 Live: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली के अस्पतालों की हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कई पोस्ट खाली हैं। केजरीवाल ने वैकेंसी को नहीं भरा है। ये कैसा हेल्थ मॉडल दिल्ली में लेकर आए हैं? ये केजरीवाल नहीं फर्जीवाल है।
22 Jan 2025, 12:25:39 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: केंद्र सरकार से केजरीवाल की सात डिमांड
Delhi Assembly Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सात डिमांड की है। जो इस तरह हैं-
1. शिक्षा का बजट 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 फीसदी किया जाए, पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए
2. उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाएं
3. हेल्थ का बजट बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए, हेल्थ बीमा से टैक्स हटाया जाए
4. इनकम टैक्स छूट की सीमा तो 7 लाख से बढ़ाकर कम से कम 10 लाख किया जाए
5. आवश्यक वस्तुओं के ऊपर से जीएसटी खत्म की जाए
6.सीनियर सिटिजन के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान और पेंशन योजना बनाई जाए। देशभर के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त और अच्छा इलाज दिया जाए
7. बुजुर्गों को रेलवे में 50 प्रतिशत छूट को दोबारा शुरू किया जाए।
22 Jan 2025, 12:24:55 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: हमने मिडिल क्लास को दी राहत
Delhi Assembly Election 2025 Live: केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मिडिल क्लास में एक वर्ग सीनियर सिटिजन का है। जिसने जिंदगीभर ईमानदारी से टैक्स भरा लेकिन उसे बदले में क्या मिला? इसलिए हम सरकार बनने के बाद दिल्ली में संजीवनी योजना लागू करेंगे। जिससे 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को सरकारी अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज मिल सकेगा। इन्हें फ्री की रेवड़ी बोलकर आपका अपमान किया जाता है। हमने दिल्ली में मिडिल क्लास को राहत देने का काम किया है।
22 Jan 2025, 12:13:30 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: हमने स्कूलों-अस्पतालों को बेहतर किया
Delhi Assembly Election 2025 Live: केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है। हमने दिल्ली के स्कूलों को बहुत बेहतर बना दिया है। जिसकी वजह से दिल्ली के मिडिल क्लास लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवा रहे हैं। हमने प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ाने पर कैप लगा दी। कई प्राइवेट स्कूलों को फीस रिफंड करनी पड़ी। 10 साल पहले दिल्ली में 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे, अब हम 24 घंटे बिजली देते हैं। हमने अस्पतालों को बेहतर कर दिया। क्या हमने कोई गुनाह किया?
22 Jan 2025, 12:10:11 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: मिडिल क्लास हर चीज पर देता है टैक्स
Delhi Assembly Election 2025 Live: मध्यम वर्ग के लिए केजरीवाल ने खोला पिटारा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मिडिल क्लास के लोगों से केवल टैक्स लेती है। दूध, दही पर भी टैक्स लगता है। घर बेचना हो या खरीदना हो तो टैक्स देना पड़ता है। इस देश में सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। अब तो मरने के बाद भी टैक्स देना पड़ता है।
22 Jan 2025, 11:51:35 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: प्रवेश वर्मा को क्यों हो रही परेशानी
Delhi Assembly Election 2025 Live: हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रवेश वर्मा के आरोपों पर कहा, 'अगर भगवंत मान आते हैं, कोई सीएम आता है, तो पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए आएगी। क्या आपको लगता है कि जब राहुल गांधी या पीएम मोदी किसी जगह जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा उनके साथ नहीं जाती? तो, उन्हें इतनी परेशानी क्यों हो रही है? वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं बल्कि सीएम की सुरक्षा के लिए यहां आए हैं। संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा अपनी आने वाली हार से पहले ही डरे हुए हैं। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को चाहती है।'
22 Jan 2025, 11:29:14 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: अपने दोस्तों को देना चाहते हैं सरकारी स्कूल की जमीन
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'प्रवेश वर्मा ने पंजाब के लोगों को देश के लिए खतरा बताया है। पंजाब के लोगों ने देश के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। भाजपा फिर से अपनी विभाजनकारी राजनीति पर उतर आई है। भाजपा ने फिर से राजस्थान में 160 स्कूल बंद कर दिए हैं। वे 20 राज्यों (जहां भाजपा सत्ता में है) में कहीं भी स्कूलों का कायापलट नहीं कर पाए हैं। वे (दिल्ली में) सरकारी स्कूलों की जमीन अपने दोस्तों को देना चाहते हैं।'
22 Jan 2025, 11:06:37 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: 8 जनवरी को जेल जाएगी आतिशी
Delhi Assembly Election 2025 Live: रमेश बिधूड़ी और उनके भतीजे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि (कालका जी) विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और रमेश बिधूड़ी के भतीजे होने का दावा करने वाले लोग आप कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने आप की एक कार्यकर्ता को फोन करके उसे वापस भाजपा में आने को कहा। जब उसने कहा कि वह अब आप और आतिशी के साथ है, तो बिधूड़ी ने कहा कि यह आतंकवादियों की पार्टी है और आतिशी 8 फरवरी के बाद जेल चली जाएगी।
22 Jan 2025, 10:49:31 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: केजरीवाल और भगवंत मान पर मानहानि केस
Delhi Assembly Election 2025 Live: प्रवेश वर्मा ने पंजाब के मंत्री विधायकों पर नई दिल्ली सीट पर शराब, पैसे बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'वे यहां शराब, सीसीटीवी और पैसे बांट रहे हैं। उन्हें पता है कि वे चुनाव हार रहे हैं इसलिए वे मेरे खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। मैंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। मैं इस पैसे का इस्तेमाल नई दिल्ली विधानसभा के लोगों के लिए करूंगा।'
22 Jan 2025, 10:34:27 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: नई दिल्ली सीट पर घूम रही हैं पंजाब की गाड़ियां
Delhi Assembly Election 2025 Live: नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर पंजाब सरकार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है और दिल्ली पुलिस को भी लिखित शिकायत दी है कि पिछले एक हफ्ते में पंजाब की हजारों गाड़ियां नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में घूम रही हैं। पंजाब के सीएम, मंत्री, उनके विधायक और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी निजी गाड़ियों में घूम रहे हैं जिन पर 'पंजाब सरकार' के स्टीकर लगे हुए हैं।
22 Jan 2025, 10:16:25 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप बनवा रही फर्जी वोट
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'आम आदमी पार्टी वोट के लिए रोहिंग्याओं की बात कर रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी फर्जी वोट बनवा रही है। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने हर चीज का ड्रामा कर दिया है। दिल्ली की जनता उन्हें बाहर निकाल देगी।'
22 Jan 2025, 09:57:59 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप ने लोगों के घरों में बनाया वोट बैंक
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'कल मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और डीएम से अपने पुश्तैनी घर को लेकर शिकायत की थी, जहां मैं रहता हूं। हम दो भाई थे। मेरे भाई का निधन हो चुका है। हमने उसका वोट कटवा दिया है। मेरे घर में कभी कोई किराएदार नहीं रहा, लेकिन मैं देख रहा हूं कि वोटर नंबर 931 यूसुफ नाम का कोई व्यक्ति है, जिसका वोट मेरे घर पर बनाया गया है। पहले भी शिकायतें आई हैं कि घर के पते पर वोटर रजिस्टर्ड हैं। इस तरह आम आदमी पार्टी ने लोगों के घरों में वोट बैंक बना लिया है और घर के मालिक को इसकी जानकारी नहीं है।'
22 Jan 2025, 09:37:32 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप ने भंग की रामायण की मर्यादा
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मंगलवार सुबह हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने रामायण की मर्यादा भंग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं को रामायण के बारे में ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि राम कथा का गलत विवरण सुनाकर मर्यादा को भंग किया गया है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
22 Jan 2025, 09:16:14 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: आप सरकार को खदेड़ दें यमुना पार
Delhi Assembly Election 2025 Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को राजिंदर नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में ‘विफल’ रहने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को यमुना पार खदेड़ देने का आग्रह किया।
22 Jan 2025, 09:00:43 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: पंजाब की सरकारी मशीनरी का 'दुरुपयोग' कर रहे केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live: नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल पर निर्वाचन क्षेत्र में आप शासित पंजाब की सरकारी मशीनरी का 'दुरुपयोग' करने का आरोप लगाया। इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वर्मा ने पंजाबियों का 'अपमान' किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की।