Hindi NewsएनसीआरDelhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वह चुनाव हार रहे, केजरीवाल पर हमले के दावों पर BJP

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वह चुनाव हार रहे, केजरीवाल पर हमले के दावों पर BJP

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली का चुनावी दंगल अब काफी दिलचस्प हो गया है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तीनों अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। 27 साल से दिल्ली में सत्ता का सूखा झेल रही भाजपा ने शुक्रवार को दिल्लीवालों के लिए मुफ्त की योजनाओं की झड़ी लगा दी।

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वह चुनाव हार रहे, केजरीवाल पर हमले के दावों पर BJP

Delhi Assembly Election Live Updates

Sneha Baluni| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 18 Jan 2025 10:07 PM
हमें फॉलो करें

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली का चुनावी दंगल अब काफी दिलचस्प हो गया है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तीनों अपने घोषणापत्र जारी कर चुके हैं। 27 साल से दिल्ली में सत्ता का सूखा झेल रही भाजपा ने शुक्रवार को दिल्लीवालों के लिए मुफ्त की योजनाओं की झड़ी लगा दी। भाजपा के इस कदम को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं की काट के रूप में देखा जा रहा है। आप ने चुनाव जीतने पर महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था। भाजपा ने इसके जवाब में महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया। कांग्रेस ने भी सत्ता में आने पर महिलाओं को 2500 देने का वादा किया है।

तीनों पार्टियों ने घोषणापत्र में जनता के सामने मुफ्त योजनाओं की झड़ी लगा दी है। दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन खबर लिखे जाने तक कुल 615 नामांकन दाखिल किए गए। अब तक कुल 1490 नामांकन दाखिल हुए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों की मानें सभी रिटर्निंग ऑफिसर के यहां देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया चली है। इसके चलते अभी नामांकन संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स-

18 Jan 2025, 08:55:35 PM IST

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वह नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं- बीजेपी

अरविंद केजरीवाल की कार पर AAP द्वारा कथित हमले पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "बड़ी बात यह है कि अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि वह नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं। अब वह अपनी कार से नई दिल्ली के युवाओं को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनसे पिछले 10 सालों के काम का हिसाब मांग रहे हैं

18 Jan 2025, 06:57:36 PM IST

Delhi Election 2025 Live: AAP का दावा- अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला, बीजेपी बोली- पूर्व सीएम की गाड़ी ने मारी टक्कर

आम आदमी पार्टी ने आज चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा का दावा है अरविंद केजरीवाल की गाड़ी ने आज उन तीन युवाओं पर गाड़ी चढ़ा दी जो उनसे नौकरी को लेकर सवाल पूछना चाहते थे। दोनों पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

18 Jan 2025, 04:11:31 PM IST

चाहें घर बुलाएं या वाट्सऐ पर भेजें, दिखा कर रहेंगे डॉक्यूमेंट्री- आप

अरविंद केजरीवाल से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली पुलिस द्वारा रोक दिए जाने के दावों के बाद अब आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, किसी फिल्म को दिखाने में पुलिस का कोई रोल ही नहीं होता है तो पुलिस से इसकी इजाजत क्यों ली जाती? अब हम इस फिल्म को जनता को दिखाकर रहेंगे। इसे चाहे घर बुलाएं, हम कमरे में बैठाकर मोबाइल में दिखायें या फिर WhatsApp पर भेजें।”

18 Jan 2025, 02:17:56 PM IST

Delhi Election 2025 Live: हम साथ लड़ना चाहते थे चुनाव

Delhi Election 2025 Live: अजय माकन ने कहा, 'हम हरियाणा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, उन्होंने घोषणा की कि वे (हरियाणा की) सभी 90 सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। जहां तक ​​दिल्ली चुनाव का सवाल है, उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद घोषणा की थी कि वे दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे। जब शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं, तब कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें जीती थीं। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद, इसका उल्टा हो रहा है। भाजपा सभी 7 लोकसभा सीटें जीतती है। फिर भाजपा के साथ कौन है?'

18 Jan 2025, 02:03:09 PM IST

Delhi Election 2025 Live: झूठ का पुलिंदा है भाजपा का संकल्प पत्र

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के घोषणापत्र पर कांग्रेस नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, 'भाजपा धोखाधड़ी और झूठ का पुलिंदा है। राजस्थान सरकार 500 रुपये में सिलेंडर दे रही थी। फिर भाजपा सरकार ने 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया। अब राजस्थान में उस कीमत पर सिलेंडर किसे मिल रहा है?। केजरीवाल तो उससे भी बड़ा धोखेबाज है।'

18 Jan 2025, 01:38:09 PM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपा की मदद करती है केजरीवाल की प्रोग्रेस

Delhi Election 2025 Live: कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, 'मैं दिल्ली से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहा। भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होना होगा।'

18 Jan 2025, 01:23:55 PM IST

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली के 4 लाख कर्मचारियों को पीएम ने दिया गिफ्ट

Delhi Election 2025 Live: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुरुआत के साथ ही पूरे भारत और खासकर दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इससे पूरे भारत में 48.62 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। अगर अकेले दिल्ली की बात करें तो 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। इस वेतन आयोग की सिफारिश 2026 से लागू होगी।'

18 Jan 2025, 01:08:43 PM IST

Delhi Election 2025 Live: वोटर्स को गुमराह कर रहे केजरीवाल

Delhi Election 2025 Live: एडवोकेट शकीत गुप्ता ने केजरीवाल पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रवेश साहिब सिंह का अधिकृत प्रतिनिधि हूं। हमने रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) के सामने आपत्ति रखी है। अरविंद केजरीवाल ने 2019-2020 में अपनी आय 1,57,823 रुपये दिखाई है, जो मासिक 13,152 लाख रुपये है। यह पूरी तरह से गलत और सरासर झूठ है। विधानसभा कागजात के अनुसार, प्रत्येक मुख्यमंत्री को 20,000 रुपये मासिक वेतन और 1,000 रुपये दैनिक भत्ता मिलता है। उन्होंने जो जानकारी दी है, वह न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का भी उल्लंघन है। वह मतदाताओं को गुमराह कर रहे हैं।'

18 Jan 2025, 12:46:53 PM IST

Delhi Election 2025 Live: फिल्म की स्क्रीनिंग से डरी BJP

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'AAP पर एक फिल्म बनी है, आज हमने पत्रकारों के लिए इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी थी। आज सुबह पुलिस वहां पहुंची और इसकी स्क्रीनिंग रोक दी। किसी भी कानून के तहत यह इजाजत नहीं है कि पुलिस इस तरह से किसी फिल्म की स्क्रीनिंग रोके। यह कोई चुनाव प्रचार नहीं था। यह फिल्म की एक निजी स्क्रीनिंग थी, तो फिर भाजपा इस फिल्म से इतनी डरी हुई क्यों है? हम इस बात की कड़ी निंदा करते हैं कि इस फिल्म को इस तरह से रोका गया। उम्मीद है कि हमें यह फिल्म दिखाने की इजाजत दी जाएगी।'

18 Jan 2025, 12:22:35 PM IST

Delhi Election 2025 Live: किराएदारों को भी मिलेगी फ्री बिजली-पानी

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किराएदारों को फ्री बिजली-पानी का फायदा नहीं मिलता है। मैं आज ऐलान करता हूं कि चुनाव के बाद हमारी सरकार बनने पर हम ऐसा योजना लाएंगे जिससे सभी किराएदारों को फ्री बिजली-पानी मिल सकेगा।

18 Jan 2025, 11:55:22 AM IST

Delhi Election 2025 Live: घोषणापत्र में भाजपा ने दोहराया अपना संकल्प

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के घोषणापत्र पर पार्टी नेता तरुण चुघ ने कहा, 'महिलाओं, युवाओं, गरीबों और पिछड़े वर्गों के कल्याण का संकल्प दोहराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का 'सबका साथ और सबका विकास' का संकल्प भी इसमें (भाजपा के घोषणापत्र में) स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। दिल्ली में 5 रुपये में भोजन, झुग्गी-झोपड़ियों में पक्के मकान जैसे संकल्प को दोहराया गया है।'

18 Jan 2025, 11:38:51 AM IST

Delhi Election 2025 Live: डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की नहीं ली थी इजाजत

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली पुलिस ने कहा कि आप की डॉक्यूमेंट्री 'अनब्रेकेबल' की स्क्रीनिंग के लिए ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता। हम सभी दलों से इस समय चुनाव नियमों का पालन करने का आग्रह करते हैं। चूंकि चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है इसलिए राजनीतिक दलों को डीईओ कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए अनुमति के लिए आवेदन करना होगा।

18 Jan 2025, 11:22:30 AM IST

Delhi Election 2025 Live: पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग पर रोक लगाई

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगा दी है। डॉक्यूमेंट्री को आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनाया गया है। आप सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। पढ़िए पूरी खबर

18 Jan 2025, 11:08:12 AM IST

Delhi Election 2025 Live: आप ने भाजपा के घोषणापत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के घोषित संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उनकी ही गारंटी पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो घोषणाएं कर रही हैं, वह हम पहले ही दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कोई बात नहीं की।

18 Jan 2025, 10:54:38 AM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपाने पूर्वांचलियों का किया अपमान

Delhi Election 2025 Live: आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर पूर्वांचलियों को सही प्रतनिधित्व नहीं देने का आरोप लगाया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि भाजपा ने सिर्फ पांच पूर्वांचलियों को टिकट दिया है।

18 Jan 2025, 10:37:30 AM IST

Delhi Election 2025 Live: बसपा ने उतारे 69 उम्मीदवार

Delhi Election 2025 Live: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दिल्ली में 70 में 69 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बसपा ने कई मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।

18 Jan 2025, 10:21:58 AM IST

Delhi Election 2025 Live: केवल कांग्रेस ने किया दिल्ली में काम

Delhi Election 2025 Live: संदीप दीक्षित ने कहा कि लोगों की जेब में पैसा डालना असल में कल्याण नहीं है, कल्याण लोगों की जरूरतों के अनुसार उनकी मदद करना है। दिल्ली की वास्तविक जरूरत है हवा खराब, सड़कें टूटी हुई हैं, विकास है। केवल कांग्रेस ही इस बारे में बात कर रही है। केवल एक ही पार्टी है जो अपने काम के मामले में सबसे अलग है और काम करती है।

18 Jan 2025, 10:02:17 AM IST

Delhi Election 2025 Live: लोगों पर नहीं पड़ेगा ज्यादा असर

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के घोषणापत्र पर संदीप दीक्षित ने कहा, 'ये सब इधर-उधर की नकल है। कर्नाटक और उससे पहले तेलंगाना में चल रही इंदिरा रसोई कांग्रेस की बहुत लोकप्रिय योजना रही है। उन्होंने उसकी नकल की है। नई दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को उठाकर फेंक दिया गया। उनका ख्याल कौन रखेगा? इन योजनाओं से बहुत लोगों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। सब्सिडी वाले सिलेंडर देने की योजना कांग्रेस की है।'

18 Jan 2025, 09:50:07 AM IST

Delhi Election 2025 Live: डॉक्यूमेंट्री दिखाएगी आप

Delhi Election 2025 Live: आम आदमी पार्टी आज एक डॉक्यूमेंट्री दिखाएगी। जिसमें बताया जाएगा कि कैसे कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को फंसाया गया और उन्होंने कैसे इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी।

18 Jan 2025, 09:35:57 AM IST

Delhi Election 2025 Live: आज होगी उम्मीदवारों की स्क्रूटनी

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली सीईओ ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 981 उम्मीदवारों ने कुल 1,521 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी को कुल 680 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आज उम्मीदवारों की जांच की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।'

18 Jan 2025, 09:18:42 AM IST

Delhi Election 2025 Live: कानून व्यवस्था पर चुप है भाजपा का घोषणापत्र

Delhi Election 2025 Live: भाजपा के घोषणापत्र पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'भाजपा के घोषणापत्र में उन्होंने साफ कर दिया है कि दिल्ली में कल्याणकारी सेवाएं जारी रहेंगी। जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल की योजनाओं को अपने घोषणापत्र में शामिल किया, तो इसका मतलब था कि अब तक प्रधानमंत्री मोदी हमारी योजनाओं को मुफ्त बताकर झूठ बोल रहे थे। क्या कल जारी किए गए घोषणापत्र पर प्रधानमंत्री मोदी की मुहर है? कानून व्यवस्था पर उनका घोषणापत्र पूरी तरह से चुप था। दिल्ली में अपराधियों के गिरोह का कब्जा है। साबरमती जेल में बैठे कुख्यात अपराधी दिल्ली में हत्याएं करवाते हैं, इस पर उनका क्या विचार है, क्या उनके पास कुछ करने की कोई योजना है या नहीं।'

18 Jan 2025, 09:00:38 AM IST

Delhi Election 2025 Live: भाजपा पूरे करेगी वादे

Delhi Election 2025 Live: लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने कहा, 'भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, वो सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं हैं, इससे पहले हमने हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी घोषणाएं की हैं और उन पर अमल भी किया है। अरविंद केजरीवाल को परेशानी हुई क्योंकि वो 2100 रुपये की बात कर रहे थे लेकिन भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ 2500 रुपये की घोषणा की है और हमने सारा हिसाब-किताब करके घोषणा की है। जो घोषणाएं करते हैं लेकिन करते कुछ नहीं, उनसे अलग हम जो वादा करेंगे, उसे पूरा करेंगे।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव और दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।