Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधासभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, स्क्रूटनी और नामांकन वापसी के बाद कुल 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। उम्मीदवारों की यह संख्या वर्ष 2020 में 672 उम्मीदवारों की तुलना में अधिक है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार दिल्ली की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली विधानसभा पर अरविंद केजरीवाल, संदीप दीक्षित, प्रवेश वर्मा समेत कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर में सिर्फ पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को चुनाव होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। पढ़िए चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट…
21 Jan 2025, 09:30:07 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: रोड शो में भगवंत मान ने समर्थन मांगा
Delhi Assembly Election 2025 Live: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को शकूरबस्ती, त्रिनगर और मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। मान ने दिल्ली की जनता से आग्रह किया कि एक बार फिर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सरकार बनवाएं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।
21 Jan 2025, 09:00:30 PM IST
भाजपा को रावण से प्यार : केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live: वहीं आम आदमी पार्टी ने रावण के समर्थन में धरना देने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सोमवार को मैंने कहा था कि रावण सोने का हिरण बन कर गया था। इसके बाद से भाजपा मेरे घर के सामने धरने पर बैठी है। केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा वालों से पूछना चाहता हूं कि आखिर उन्हें रावण से इतना प्यार क्यों है।
21 Jan 2025, 08:03:38 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: AAP ने भंग की रामायण की मर्यादा- BJP
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने रामायण की मर्यादा भंग की है। आप नेताओं को रामायण के बारे में ज्ञान नहीं है। राम कथा का गलत विवरण सुनाकर मर्यादा को भंग किया गया है। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा नेताओं ने इसके लिए एक दिन का सांकेतिक उपवास रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान नियमित कार्य चालू रखे जाएंगे।
21 Jan 2025, 07:11:16 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live: भाजपा के कई नेता आप में शामिल
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली चुनाव से ठीक पहले कालकाजी विधानसभा से भाजपा के कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया। इनमें कालकाजी विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 में चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के भाई महावीर बैसोया भी शामिल हैं। वह अपनी पूरी टीम के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
21 Jan 2025, 05:32:23 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : केजरीवाल का दलित विरोधी चेहरा उजागर- उदित राज
Delhi Assembly Election 2025 Live : कांग्रेस के पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि केजरीवाल का दलित विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। मैं दिल्ली के बौद्ध भिक्षुओं, गुरु रविदास और वाल्मीकि मंदिरों के पुजारियों के साथ उनके आवास पर मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियों की तरह 18,000 रुपये की सम्मान राशि देने की मांग को लेकर गया था, लेकिन घर पर होने के बावजूद मिलना तो दूर केजरीवाल ने पुलिस बुला दी।
21 Jan 2025, 03:58:36 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा और AAP से तंग आ चुकी है जनता- अलका लांबा
Delhi Assembly Election 2025 Live : कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि धीरे-धीरे मेरा विश्वास मजबूत होता जा रहा है कि कालकाजी की जनता बदलाव चाहती है। कालकाजी की जनता भाजपा और AAP से तंग आ चुकी है। मुझे लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। हम छोटी-छोटी बैठकों के जरिए महिलाओं और लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोग इनके फ्री के लालच से बाहर आ चुके हैं।
21 Jan 2025, 02:26:28 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। घोंडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भजनपुरा से निगम पार्षद और दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य रेखा रानी ने भी 'आप' का साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं रेखा रानी के पति और 'आप' सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि चौधरी बिजेंद्र भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से ही अतुल जैन भी भाजपा में जुड़ गए। इसके साथ ही तिलक नगर विधानसभा के ख्याला वार्ड से 'आप' की निगम पार्षद शिल्पा कौर और उनके पति व पूर्व पार्षद सरदार गुरमुख सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।
21 Jan 2025, 02:26:28 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। घोंडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भजनपुरा से निगम पार्षद और दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य रेखा रानी ने भी 'आप' का साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं उनके पति और 'आप' सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह भी आज भाजपा में शामिल हो गए।
21 Jan 2025, 02:07:04 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : कालकाजी के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बसोया 'आप' में शामिल
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली की सीएम आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कालकाजी के एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता महावीर बसोया 'आप' में शामिल हो रहे हैं। कोविड-19 के दौरान, उन्होंने निस्वार्थ भाव से उन लोगों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। हाल ही में हुए एमसीडी चुनाव में उन्होंने श्रीनिवासपुरी वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
21 Jan 2025, 02:05:22 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : जब दिमाग काम करना बंद कर देता है, तो वह सनातन…; केजरीवाल पर भाजपा नेता का हमला
Delhi Assembly Election 2025 Live : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रामायण वाली टिप्पणी पर भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा कि जब दिमाग काम करना बंद कर देता है, तो वह सनातन के खिलाफ बात करना शुरू कर देते हैं। कमल खिलेगा और भाजपा अब सत्ता में आएगी।
21 Jan 2025, 02:02:41 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : मनोज तिवारी बोले- अरविंद केजरीवाल का हिंदू धर्म और सनातन से कोई संबंध नहीं
Delhi Assembly Election 2025 Live : ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रामायण पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मैं उनके बयान से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं, क्योंकि हम जानते हैं कि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल 'चुनावी' हिंदू बनने की कोशिश करते हैं...कल उन्होंने जो कुछ भी कहा, उससे साबित होता है कि उनका हिंदू धर्म और सनातन से कोई संबंध नहीं है..."
21 Jan 2025, 01:54:24 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : संजय सिंह बोले- भाजपा वालों ने साबित कर दिया कि वे रावण के वंशज हैं
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा नेताओं द्वारा ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल के रामायण वाले बयान के विरोध में दिल्ली में अनशन करने की घोषणा पर ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने तीखा हमला किया। संजय सिंंह ने कहा, "मुझे भाजपा वालों पर हंसी आ रही है...आज उन्होंने साबित कर दिया कि वे रावण के वंशज हैं। रावण के अपमान पर विरोध कर रहे हैं। रावण उनके कुल देवता हैं। मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें इन लोगों से सावधान रहना चाहिए।"
21 Jan 2025, 01:10:42 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अरविंद केजरीवाल की AAP को दिल्ली चुनाव में 10 से भी कम सीटें मिलेंगी : तरुण चुघ
Delhi Assembly Election 2025 Live : ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रामायण वाले बयान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "अब हार के डर से उन्हें आखिरकार राम याद आ ही गए। वे कहते थे कि उनकी नानी सोचती हैं कि राम मंदिर की जगह अस्पताल बन जाना चाहिए...दिल्ली की जनता अब अरविंद केजरीवाल के झूठ के जाल से बचने के लिए सजग हो गई है। जनता पूछ रही है कि उन्होंने 10 साल में क्या किया...लोग उनका विरोध कर रहे हैं और उनका बहिष्कार कर रहे हैं। लोगों ने तय कर लिया है कि 'बाय बाय केजरीवाल...केजरीवाल और उनकी पार्टी दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी, उन्हें चुनाव में 10 से भी कम सीटें मिलेंगी।"
21 Jan 2025, 01:05:45 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले होटल कमरों की मांग बढ़ी
Delhi Assembly Election 2025 Live : राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में होटलों की बुकिंग में तेजी आई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरपर्सन बृजेश गोयल ने सोमवार को बयान में कहा कि राजनीतिक दलों ने पहले ही शहर में लगभग 3000 कमरे बुक कर लिए हैं। ये कमरे 10 फरवरी तक बुक रहेंगे। गोयल ने कहा कि राजधानी में किफायती होटलों और गेस्ट हाउस में बुकिंग करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार जोरों पर हैं जिस कारण राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।
21 Jan 2025, 12:48:45 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : केजरीवाल ने दिल्ली के धोबी समाज के लिए किए लुभावने वादे
Delhi Assembly Election 2025 Live : आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में फिर से उनकी सरकार बनने पर धोबी समाज के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए धोबी समाज कल्याण बोर्ड का गठन करने का वादा किया। इसके साथ ही प्रेस करने वालों के थड़ों को नियमित किया जाएगा और धोबियों के रुके हुए लाइसेंस फिर से जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, धोबियों को उनके काम लिए बिजली-पानी घरेलू दर उपलब्ध कराए जाएंगे। बुजुर्ग धोबियों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। धोबी समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उचित स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा। धोबी समाज के बच्चों को अच्छे स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी
21 Jan 2025, 12:40:25 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और बिजली बंद कर देगी : केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली में भाजपा के संकल्प पत्र के दूसरे भाग पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में शिक्षा मुफ्त कर दी है। 18 लाख गरीब बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल रही है। अगर भाजपा सत्ता में आए तो मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और बिजली बंद कर देंगे। मैं दिल्ली के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि यह बहुत खतरनाक पार्टी है। अगर आप उन्हें वोट देंगे तो आपके घर का बजट इतना बिगड़ जाएगा कि आप दिल्ली में नहीं रह पाएंगे..."
21 Jan 2025, 12:33:16 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अगर ये लोग सत्ता में आए तो आपको राक्षसों की तरह निगल जाएंगे : अरविंद केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live : रामायण को लेकर अपनी टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल मैंने कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और माता सीता उस हिरण को चाहती थीं। वे कह रहे हैं कि रावण नहीं (जो हिरण बनकर आया था) बल्कि राक्षस मरीचि था। पूरी भाजपा मेरे घर के बाहर प्रदर्शन कर रही है और पूछ रही है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया? उन्हें रावण से बहुत प्यार है। वे राक्षसी स्वभाव के हैं। मैं दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब तबके के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि अगर वे सत्ता में आए तो ये लोग आपको राक्षसों की तरह निगल जाएंगे..."
21 Jan 2025, 12:30:14 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : हारने वाला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को गाली देता है, BJP पर सौरभ भारद्वाज का वार
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली के मंत्री और ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी जानती है कि उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। हार का सामना करने वाला व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को गाली देता है।
21 Jan 2025, 12:27:54 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : केजरीवाल खुद को हारता देख रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली की कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिख रहा है कि वह हार रहे हैं। उन्हें दिख रहा है कि पिछले 11 सालों में उनकी सरकार ने जो घोटाले किए हैं, उनका अब पर्दाफाश हो जाएगा..."
21 Jan 2025, 12:21:22 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : केजरीवाल की आई एक्सपायरी डेट
Delhi Assembly Election 2025 Live : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि आखिर झुग्गी-झोपड़ियां क्यों बची हैं? आप तीन बार सीएम बने और फिर भी दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियां कैसे बची हैं? अब झुग्गी-झोपड़ियों की राजनीति कर रहे हैं। कहते हैं एक हजार रुपए देंगे, शर्म नहीं आती? केजरीवाल पंजाब में भी यही धोखाधड़ी करते हैं और दिल्ली की जनता को भी इसी तरह ठगते हैं। लेकिन अब हद हो गई है। अब उनकी एक्सपायरी डेट आ गई है।'
21 Jan 2025, 12:08:24 PM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : केजरीवाल दे रहे रोहिंग्या को शरण
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी, आतिशी जी और आप नेताओं के निर्देश पर, रोहिंग्या मुसलमानों और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को दिल्ली में शरण मिल रही है’
21 Jan 2025, 11:51:19 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दलालों को खत्म कर दिया
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दलालों को खत्म कर दिया है और डीबीटी के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। भ्रष्टाचार के प्रति मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली वालों को बेहतर आज और बेहतर कल देने का प्रयास करेंगे।
21 Jan 2025, 11:50:38 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा का दिल्ली में घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाने का वादा, ऑटो-टैक्सी वालों के लिए भी ऐल
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव प्रदान करेंगे। इसके अलावा, ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी
21 Jan 2025, 11:46:06 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा का संकल्प दिल्ली को विकसित बनाना
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र पार्ट-2 जारी करने के दौरान कहा कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो विकसित दिल्ली की भूमिका होती है। हमारा संकल्प दिल्ली को विकसित बनाना है। संकल्प से सिद्धि की यात्रा अगले पांच साल में पूरी होगी। जहां भी भाजपा की सरकार रही है, जनकल्याण उसकी प्राथमिकता रही है, केंद्र बिंदु रहा है। हमने केंद्र सरकार में भी देखा है, हमने राज्य सरकारों के साथ मिलकर लोगों की शिकायतों का समाधान किया है। सबसे बड़ी आपदा, एक आपदा भी यहीं है, लेकिन महामारी के समय पीएम नरेंद्र मोदी ने शानदार नेतृत्व का प्रदर्शन किया, जनकल्याणकारी योजनाएं लाईं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त टीके मिले... हम जल जीवन मिशन लेकर आए, लेकिन इसे यहां दिल्ली में लागू नहीं किया गया, आयुष्मान भारत लागू नहीं किया गया। हमारी सरकार बनेगी, हम स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, पानी आदि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। हम लोगों को बेहतर आज और कल देंगे। चाहे पड़ोसी राज्य हों, MCD हो, NDMC हो, हम हम कोई बहाना नहीं बनाएंगे। हम केंद्र और दिल्ली दोनों जगह मोदी सरकार बनाकर लोगों का भला करेंगे।
21 Jan 2025, 11:38:44 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली के एससी छात्रों को द हर माह 1000 रुपये स्टाइपेंड देंगे : भाजपा
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 'डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना' के तहत ₹1,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
21 Jan 2025, 11:33:56 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली में भाजपा सरकार बनी तो KG से PG तक मुफ्त होगी शिक्षा
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा के 'संकल्प पत्र' का पार्ट-2 जारी करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे। इसके अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ₹15,000 की वित्तीय सहायता और 2 बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
21 Jan 2025, 10:54:07 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा को झूठे आरोप लगाने फिर भाग जाने की आदत : प्रियंका कक्कड़
Delhi Assembly Election 2025 Live : 'आप' नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘’भाजपा को झूठे आरोप लगाने फिर भाग जाने की आदत है, लेकिन ये बात सही है कि 52 साल तक भाजपा ने तिरंगा नहीं फहराया... लेकिन हम काम की बात करने वाले लोग हैं। दिल्ली में एक ईमानदार सरकार है, इसलिए दिल्ली में देश में सबसे कम महंगाई है, सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय है और सबसे कम बेरोजगारी है। ये सब करने के बाद मुनाफे का बजट है। ये भी सही है कि दिल्ली में बिजली फ्री है। मुफ्त पानी मिलता है, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिलती है और ऐसी कई सुविधाएं मिलती हैं... भाजपा के पास 20 राज्य हैं, वो अपने किसी भी राज्य में फ्री बिजली तो दूर 24 घंटे बिजली नहीं दे पाते हैं और सारे बजट घाटे में रहते हैं क्योंकि वो सारा पैसा अपनी जेब में डालते हैं।"
21 Jan 2025, 10:40:51 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : वीरेंद्र सचदेवा बोले- अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटलेट सोने से बाहर नहीं आए
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार से रामायण की गलत व्याख्या और हमारे धर्म का अपमान करने की कोशिश अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई, ये पहली बार नहीं है। ये अधर्मी लोग हैं... कल इन्होंने कहा है कि राक्षस सोने का हिरण बन कर आया था। ये अभी तक शीशमहल के गोल्ड प्लेटलेट सोने से बाहर नहीं आए हैं। आज हम यहां क्षमा मांगने आए हैं कि रामायण की गलत व्याख्या हुई है और हम आज उपवास करेंगे।
21 Jan 2025, 10:38:50 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें : वीरेंद्र सचदेवा
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमने भगवान से कहा है कि दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। एक व्यक्ति जिसने दिल्ली का नेतृत्व किया है ऐसे अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया ये निंदनीय हैं। उपवास इसलिए है कि मेरे दिल्ली वासी सुखी और शांति से रहें।
21 Jan 2025, 10:29:30 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा नेता ने केजरीवाल को बताया चुनावी हिंदू
Delhi Assembly Election 2025 Live : भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं। केजरीवाल और उनके आका राहुल गांधी की रग-रग में तुष्टिकरण है। जिसे रामायण का अल्प ज्ञान हो, जो रटने के बाद भी रामायण को जनता के सामने ठीक से नहीं रख पाए, जिसका इतिहास ये है कि जिसकी दादी या नानी कहती थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनना चाहिए। जो दिल्ली की हर जमीन वक्फ को देने की बात करता था। आज अरविंद केजरीवाल का वो चुनावी हिंदू चेहरा दिल्ली और देश की जनता के सामने आ गया है... उन्हें 'एक हैं तो सेफ हैं' के नारे से चिढ़ थी, जिसे रामायण ज्ञान न हो, जिसे अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर से चिढ़ हो, जो दिल्ली की हर जमीन वक्फ को देना चाहता है, जिसे 10 साल तक पुजारी याद नहीं रहता, जो सिर्फ उसका तुष्टिकरण करता है और जो रोहिंग्या का समर्थन करता है, वैसा नेता सनातन के खिलाफ है, हिंदू और देश की एकता के खिलाफ है।
21 Jan 2025, 10:16:57 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : BJP वाले चुनाव के बाद आपकी सारी जमीन बेच देंगे, झुग्गीवालों से बोले अरविंद केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Live : आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, ''मैं दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को चेतावनी देना चाहता हूं कि आजकल ये (बीजेपी के लोग) झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं, इन्हें आपसे प्यार नहीं है, इन्हें आपके वोट से प्यार है और चुनाव के बाद ये आपकी सारी जमीन बेच देंगे। भगवान राम को 14 साल का वनवास हुआ तो एक दिन वो भोजन की व्यवस्था करने के लिए जंगल में चले गए, माता सीता को कुटिया में छोड़ दिया और लक्ष्मण से कहा कि तुम सीता मां की रक्षा करोगे, इसी बीच रावण सोने के हिरण का रूप धारण करके आया। सीता ने लक्ष्मण से कहा कि मुझे ये हिरण चाहिए...लक्ष्मण गए और रावण ने सीता मां का अपहरण कर लिया, ये बीजेपी वाले भी उस सोने के हिरण की तरह हैं, इनके जाल में मत फंसो..."
21 Jan 2025, 09:50:18 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : ताहिर हुसैन पर बोला सुप्रीम कोर्ट, ऐसे लोगों को जेल से चुनाव लड़ने से रोकना चाहिए
Delhi Assembly Election 2025 Live : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है, ऐसे सभी (जेल में बंद) लोगों को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए।’ शीर्ष अदालत ने यह मौखिक टिप्पणी दिल्ली हिंसा की साजिश के आरोप में आतंकवाद निरोधक कानून के तहत जेल में बंद पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के दौरान की है। जेल से चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की है। जस्टिस पंकज मिथल और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही अदालत का समय खत्म हो गया। पीठ ने कहा कि ताहिर की अंतरिम जमानत याचिका पर मंगलवार यानी 21 जनवरी को सुनवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर
21 Jan 2025, 09:47:52 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : मोदी-योगी और अमित शाह भी दिल्ली में करेंगे रैलियां, PM कर सकते हैं पांच सभाएं
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली में भाजपा का मेगा चुनाव प्रचार अभियान इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख केंद्रीय नेताओं के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता जुटेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से अपनी सभा की शुरुआत करेंगे। गणतंत्र दिवस के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सभाएं होंगी।भाजपा ने अपनी प्रबंधन टीमों के साथ प्रचार अभियान की टीमें भी पूरी तरह तैयार कर दी हैं। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हर दिन किसी न किसी प्रमुख नेता की सभा होगी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के बाद सबसे ज्यादा मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। योगी एक दर्जन से ज्यादा सभाएं व रोड शो करेंगे। प्रचार अभियान के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख नेता सामाजिक समीकरणों के हिसाब से सभाएं, रैलियां, रोड शो और पदयात्राओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री की तीन से पांच सभाएं हो सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर
21 Jan 2025, 09:44:00 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : कांग्रेस ने धुआंधार प्रचार की रणनीति बनाई, राहुल कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चुनावी लड़ाई अभी और तीखी होगी। कांग्रेस चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंकते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलेगी, ताकि आप और उसकी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए मतदाताओं का भरोसा जीत सके। वहीं, प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेता दिल्ली में उतरेंगे। कांग्रेस दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी तीन सभाओं से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुधवार की शाम सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी की रैली होगी। इसके बाद, अगले दो दिनों के बीच भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में राहुल के कार्यक्रम संभावित हैं।
21 Jan 2025, 09:42:20 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : सुनीता केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी का प्रचार करेंगी
Delhi Assembly Election 2025 Live : आम आदमी पार्टी ने नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अपना प्रचार तेज कर दिया है। आप सूत्रों की मानें तो रोजाना दिल्ली में स्टार प्रचारक 12 से 15 जनसभाएं और रोड शो करेंगे। सोमवार से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जनसभाओं की शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब व दिल्ली सरकार के मंत्री और सांसदों के अलावा सुनीता केजरीवाल को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। बड़े नेता रोजाना 12 से अधिक जनसभाएं व रोज शो करेंगे।
21 Jan 2025, 09:38:36 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : पता कि उनकी नानी ने उन्हें क्या सुनाया होगा, केजरीवाल पर वीरेंद्र सचदेवा का पलटवार
Delhi Assembly Election 2025 Live : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर दक्षिणमुख मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से श्री रामचरितमानस की गलत व्याख्या की है और सनातन का अपमान करने की कोशिश की है, यह पहली बार नहीं है... मुझे नहीं पता कि उनकी नानी ने उन्हें क्या सुनाया होगा, लेकिन वे (अरविंद केजरीवाल) कहा करते थे कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। अब जब चुनाव आ रहे हैं, तो उन्हें राम मंदिर और बाकी सभी मंदिर याद आ रहे हैं।
21 Jan 2025, 09:27:06 AM IST
Delhi Assembly Election 2025 Live : अनुराग ठाकुर आज जारी कर सकते हैं भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट-2
Delhi Assembly Election 2025 Live : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का आज दूसरा हिस्सा जारी कर सकती है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जारी किए जाने वाले इस संकल्प पत्र में कई और लोक-लुभावने वादे और घोषणाएं हो सकती हैं। इसमें युवाओं पर फोकस रहने की उम्मीद है।