दिल्ली के अमर कॉलोनी फायरिंग विवाद में नाबालिग की मौत, पिता बोले- मेरे बेटे को बेवजह मारी गोली

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

घटना के बाद उसे गंभी हालत में मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के अमर कॉलोनी फायरिंग विवाद में नाबालिग की मौत, पिता बोले- मेरे बेटे को बेवजह मारी गोली

दिल्ली की अमर कॉलोनी में मामूली विवाद में गोली लगने से घायल हुए 17 साल के नाबालिग ने दम तोड़ दिया है। पिछले पांच दिनों से वह एम्स के ट्रॉमा सेंटर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। घटना के बाद उसे गंभी हालत में मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं नाबालिग के पिता ने कहा, मेरा एक बेटा था। उसे बेवजह गोली मार दी गई। मैं प्रशासन को बताना चाहती हूं कि मेरे बेटे के साथ जो हुआ, वह आपके बेटे के साथ भी हो सकता है। प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। उन्हें सिर्फ इसलिए मदद मिल रही है क्योंकि वे नाबालिग हैं या अमीर हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस को मंगलवार शाम 7.54 बजे घटना की सूचना मिली थी। नाबालिग अपने दोस्तों, जिनमें एक लड़की भी शामिल थी, के साथ रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान कुछ युवक उनकी मेज के पास से गुजर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, गुजरते समय एक लड़के का हाथ नाबालिग की कुर्सी से जा लगा। इस पर नाबालिग ने आपत्ति जताई और उसे ठीक से चलने के लिए कहा।

अधिकारी के मुताबिक, लड़कों का ग्रुप पहले रेस्टोरेंट से चला गया, लेकिन करीब पांच मिनट बाद वापस लौट आया। इसके बाद उनमें से एक ने नाबालिग पर गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में लॉन्ड्री का काम करते हैं।

घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस दल गठित किए गए थे। जांच के लिए रेस्तरां तथा आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।