Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Airport Terminal 3 Bus Catches Fire
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, विमान के पास खड़ी एयर इंडिया की बस में लगी भीषण आग

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, विमान के पास खड़ी एयर इंडिया की बस में लगी भीषण आग

संक्षेप:

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां टर्मिनल 3 पर बस में भीषण आग लग गई है।

Tue, 28 Oct 2025 03:01 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां टर्मिनल 3 पर खड़ी बस में भीषण आग लग गई है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। हादसा मंगलवार दोपहर को उस वक्त हुआ जब बस एक विमान के पास खड़ी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बस का संचालन एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। यह एक थर्ड पार्टी प्रोवाइडर है जो कई एयरलाइनों की ग्राउंड सर्विस संभालता है। ये आग कैसे लगी और इसमें कोई घायल हुआ है या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

delhi airport fire

दोपहर करीब एक बजे, आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एयर इंडिया की एक बस में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ सहित अन्य संबंधित एजेंसियों ने घटना पर तुरंत कार्रवाई की।

delhi airport bus

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, उस समय बस में कोई यात्री या सामान नहीं था। घटना के समय बस में केवल ड्राइवर ही मौजूद था। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए बस की जांच की जाएगी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।