Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi airport new e arrival card facility to be introduced from 1st October replacing manual paper based cards
विदेशी यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर नई व्यवस्था, 1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा?

विदेशी यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर नई व्यवस्था, 1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा?

संक्षेप:

दिल्ली एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी DIAL ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस सुविधा से यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया आसान हो जाएगी, काम में तेजी आएगी, लाइनों की भीड़ कम होगी और कागज के इस्तेमाल में कटौती करके एयरपोर्ट के पर्यावरण-अनुकूल लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

Tue, 30 Sep 2025 02:42 PMUtkarsh Gaharwar दिल्ली, पीटीआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों के लिए कल यानी 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था शुरू होने वाली है। आईजीआई एयरपोर्ट पर इन यात्रियों के लिए 'ई-अराइवल कार्ड' की सुविधा शुरू हो जाएगी। यह एक ऐसी प्रणाली है जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कागज पर फॉर्म भरने की जगह ऑनलाइन अपनी आगमन जानकारी भरने की अनुमति देगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिल्ली एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी DIAL ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस सुविधा से यात्रियों के लिए आगमन प्रक्रिया आसान हो जाएगी, काम में तेजी आएगी, लाइनों की भीड़ कम होगी और कागज के इस्तेमाल में कटौती करके एयरपोर्ट के पर्यावरण-अनुकूल लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

सुविधा से जुड़ी मुख्य बातें

➤यह सुविधा ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के तहत शुरू की जाएगी।

➤अभी थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के एयरपोर्ट पर भी इसी तरह की सुविधा उपलब्ध है।

➤यात्री अपने आगमन से तीन दिन पहले तक यह फॉर्म भर सकते हैं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा, "यह नई प्रणाली अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी आगमन जानकारी ऑनलाइन भरने की अनुमति देगी, जिससे एयरपोर्ट पर कागज आधारित कार्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी।" इससे पहले, जून 2024 में, भारतीय नागरिकों और OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्डधारकों के लिए भारत का पहला "फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम" (FTI-TTP) भी दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू किया गया था।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।