दिल्ली एयरपोर्ट तक डायरेक्ट रोड, धौला कुआं पहुंचना होगा आसान; 2 नए विकल्प तैयार

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

नई दिल्ली क्षेत्र को जाम से राहत देने के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा रास्ता देने का प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी को भेजे प्रस्ताव में 2 विकल्प सुझाए हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट तक डायरेक्ट रोड, धौला कुआं पहुंचना होगा आसान; 2 नए विकल्प तैयार

नई दिल्ली क्षेत्र को जाम से राहत देने के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सीधा रास्ता देने का प्रस्ताव तैयार किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी को भेजे प्रस्ताव में दो विकल्प सुझाए हैं। पहले विकल्प में तालकटोरा स्टेडियम और दूसरे में दयाल चौक से धौला कुआं तक फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के मुताबिक, सरदार पटेल मार्ग पर जाम रहता है। यह प्रस्ताव इस हिस्से पर ट्रैफिक को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस का प्लान

1. तालकटोरा स्टेडियम के पास से सुरंग या फ्लाईओवर शुरू कर पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, शांति पथ और विनय मार्ग से होकर होते हुए धौला कुआं की तरफ बनाने का प्रस्ताव है।

2. दयाल चौक के पास शंकर रोड और वंदे मातरम मार्ग चौराहे से फ्लाईओवर या सुरंग बनाने का सुझाव दिया है। यह शंकर रोड से आने वाले यातायात पर केंद्रित है, जो करोल बाग और आसपास के ट्रैफिक के कारण व्यस्त रहता है।

फ्लाईओवर पर 450 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगेंगी

बारापुला फेज-तीन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। बचे हुए पिलर और स्पैन तैयार हो चुके हैं और मयूर विहार से सराय काले खां जाने वाले कैरिजवे पर स्लैब डालकर सड़क निर्माण के अनुकूल बना दिया गया है। इसके साथ ही 450 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम जल्द शुरू होगा, जिनमें 300 से ज्यादा 200 वॉट की होंगी, ताकि वाहन चालकों को बेहतर रोशनी मिल सके।

मयूर विहार से सराय काले खां तक साढ़े 3 किलोमीटर फ्लाईओवर

करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को मयूर विहार फेज-एक से सराय काले खां तक बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है और निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से एम्स व आगे के क्षेत्रों तक सफर आसान होगा। यह फ्लाईओवर यमुना नदी के बीच से गुजर रहा है और इसमें पैदल यात्रियों के लिए वॉकवे भी बनाया गया है। जिस हिस्से से फ्लाईओवर गुजर रहा है, वहां मयूर नेचर पार्क भी प्रस्तावित है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।