Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi air pollution vehicle challan dust control waste management action
प्रदूषण के बीच दिल्ली में बड़ा एक्शन, एक दिन में काटे 11 हजार वाहनों के चालान

प्रदूषण के बीच दिल्ली में बड़ा एक्शन, एक दिन में काटे 11 हजार वाहनों के चालान

संक्षेप:

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने निगरानी सख्त कर दी है, जिसके तहत पिछले 24 घंटों में 11,776 वाहनों के चालान किए गए और हज़ारों टन कचरा हटाकर सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया है।

Dec 20, 2025 05:57 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने कहा है कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। बीते 24 घंटों में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 11,776 वाहनों के चालान किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह कार्रवाई शहरभर में सख्त निगरानी के तहत की गई। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि सरकार एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है, जिनमें वाहन जांच, धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन और नियमों का कड़ाई से पालन शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का असर इस सर्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक में पिछले वर्षों की तुलना में हुए हल्के सुधार के रूप में दिखा है। शहर की सफाई के तहत नगर निगम एजेंसियों ने 12164.88 मीट्रिक टन कचरा हटाया। 2068.81 किलोमीटर सड़कों की मशीनों से सफाई और 1830 किलोमीटर सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। 5528 किलोमीटर क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल हुआ।

तीस हजार मीट्रिक टन से अधिक कचरे का निपटारा

कचरा प्रबंधन में पिछले 24 घंटों में 30,000 मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे का वैज्ञानिक निपटान किया गया। 311 ग्रीन दिल्ली ऐप, समीर और सोशल मीडिया से मिली 57 शिकायतों का समाधान किया गया। साथ ही 542 गैर-निर्धारित मार्गों पर चल रहे ट्रकों को रोका गया और 34 ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर यातायात सुधारा गया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।