दिल्ली की जहरीली हवा में हल्का सुधार, लेकिन सांसें अभी भी अटकी; जानिए आज कहां कितना AQI

Dec 24, 2025 08:26 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Pollution AQI Update: दिल्ली की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है। हालांकि आज प्रदूषण में हल्का सुधार जरूर हुआ है। लेकिन कई इलाकों में आज भी एक्यूआई 350 के पार बनी हुई है।

दिल्ली की जहरीली हवा में हल्का सुधार, लेकिन सांसें अभी भी अटकी; जानिए आज कहां कितना AQI

राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार होने की बजाय प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। आज सुबह से आसमान में धुंध की चादर छाई हुई है। हालांकि आज हवा में हल्का सुधार जरूर हुआ है। आज औसत एक्यूआई बेहद खराब है। लेकिन कई जगहों पर आज भी हवा गंभीर स्तर पर बनी हुई है। वहीं मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। इस सीजन में यह सातवां दिन था जब वायु गुणवत्ता 400 के ऊपर पहुंची हो।

आज कहां कितना AQI (सुबह 8 बजे तक)

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)349बेहद खराब
मुंडका385बेहद खराब
विवेक विहार377बेहद खराब
जहांगीरपुरी373बेहद खराब
वजीरपुर372बेहद खराब
चांदनी चौक377बेहद खराब
द्वारका371बेहद खराब
आनंद विहार374बेहद खराब
पंजाबी बाग373बेहद खराब
आरकेपुरम376बेहद खराब
नोएडा355बेहद खराब
ग्रेटर नोएडा344बेहद खराब
गाजियाबाद309बेहद खराब
गुरुग्राम316बेहद खराब
फरीदाबाद226खराब

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली के वायुमंडल में कोहरे, धुंध और धुएं की एक परत छाई हुई है। हवा की रफ्तार बेहद धीमी है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी बेहद धीमा है। दिल्ली की हवा 14 अक्तूबर से ही सांस लेने लायक नहीं है। इस बीच में ज्यादातर दिन वायु गुणवत्ता का स्तर खराब, बहुत खराब या फिर गंभीर श्रेणी में रहा है।

Delhi AQi

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 412 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले सोमवार को यह सूचकांक 373 के अंक पर रहा था। यानी सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही इसमें 39 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सूचकांक 400 के पार है। वहीं, मंगलवार की शाम चार बजे दिल्ली के चार इलाकों का सूचकांक 450 का अंक पार करके अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इनमें आनंद विहार, मुंडका, नेहरू नगर और ओखला फेज-2 जैसे इलाके शामिल हैं।

मानकों से साढ़े तीन गुना ज्यादा

सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर की हवा में शाम चार बजे पीएम 10 का औसत स्तर 358.7 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 228.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा है। हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से नीचे और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। यानी दिल्ली के लोग इस समय मानकों से साढ़े तीन गुना ज्यादा प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं।

अभी राहत के आसार नहीं

दिल्ली में प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए 13 दिसंबर को ग्रैप तीन और चार के प्रावधान लागू कर दिए गए थे। इसके चलते तमाम किस्म की पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद प्रदूषण की स्थिति में कमी नहीं आ रही है। दरअसल, दिल्ली में इस समय प्रदूषण की जो स्थिति बनी हुई है, उसमें बारिश या लगातार चलने वाली तेज हवा जैसी कोई बड़ी मौसमी परिघटना ही राहत ला सकती है। लेकिन, अगले दो-तीन दिनों में ऐसी किसी मौसमी परिघटना के आसार नहीं है। इसके चलते अभी हवा की गुणवत्ता गंभीर या फिर बहुत खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें